{"_id":"646a67802af71f422f0186d3","slug":"20-year-old-youth-died-due-to-drowning-in-canal-in-bathinda-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda News: सरहिंद नहर में डूबने लगे तीन युवक, दो को बचाया गया, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bathinda News: सरहिंद नहर में डूबने लगे तीन युवक, दो को बचाया गया, एक की मौत
Mon, 22 May 2023 12:53 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 22 May 2023 12:53 AM IST
सार
मृतक युवक मोहम्मद समीर अजीत रोड पर रहता था और गोलगप्पे की रेहड़ी लगाता था। सहारा टीम ने मामले की सूचना मृतक युवक के परिजनों और थाना थर्मल पुलिस को दी। पुलिस ने अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नहर में डूबने से युवक की मौत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के बठिंडा में एक 20 वर्षीय युवक की रविवार को नहर में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय मोहम्मद समीर निवासी अजीत रोड के तौर पर हुई। जानकारी अनुसार रविवार शाम को गांव बीबी वाला के पास बठिंडा-सरहिंद नहर में तीन युवक नहाने पहुंचे थे। तीनों युवक नहर के पानी में डूबने लगे।
विज्ञापन
शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने नहर में कूदकर डूब रहे युवकों को बचाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। इस दौरान दो युवकों को तो स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया जबकि एक युवक नहर में डूब गया। घटना की सूचना मिलने पर सहारा जन सेवा की रेस्क्यू टीम के संदीप गिल, विक्की कुमार, राजिंदर कुमार और संदीप गोयल ने मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
सहारा कार्यकर्ता विक्की कुमार ने कुछ ही देर में युवक को बाहर निकाला और तुरंत सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दाखिल करवाया गया। जहां पर डॉक्टरों एक युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक मोहम्मद समीर अजीत रोड पर रहता था और गोलगप्पे की रेहड़ी लगाता था। सहारा टीम ने मामले की सूचना मृतक युवक के परिजनों और थाना थर्मल पुलिस को दी। पुलिस ने अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन