{"_id":"603f978f831f82669813bbf2","slug":"20-year-old-youth-dead-body-found-into-canal-in-kapurthala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब : कपूरथला में नहर में युवक का शव मिलने से सनसनी, जेब में मिला सिंदूर व मंगलसूत्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब : कपूरथला में नहर में युवक का शव मिलने से सनसनी, जेब में मिला सिंदूर व मंगलसूत्र
Wed, 03 Mar 2021 07:40 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 03 Mar 2021 07:40 PM IST
विज्ञापन
दीप साहू की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब के कपूरथला जिले के मंसूरवाल दोनां इलाके में पीर चौधरी रोड पर निजी अस्पताल के पास सूखी नहर से बुधवार की सुबह 20 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ है। शरीर पर तेजधार हथियार के निशान हैं। थाना सिटी की पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को मृतक की जेब से सिंदूर व मंगलसूत्र मिला है, जिससे मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। वहीं कुछ लोगों को हिरासत में लेने की सूचना है।
विज्ञापन
डीएसपी सब डिवीजन सुरिंदर सिंह ने बताया कि थाना सिटी की पुलिस को किसी राहगीर ने सूचना दी कि मंसूरवाल दोनां इलाके में पीर चौधरी रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल के पास सूखी नहर में एक युवक का शव पड़ा हैं। इस पर थाना सिटी के एसएचओ इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह पत्तड़ पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव पर तेजधार हथियार के कई निशान है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान 20 वर्षीय दीपू साहू निवासी मंगी कालोनी (जग्गू शाह का डेरा) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर लिया है।
जांच अधिकारी एसआई मनजीत सिंह ने बताया कि मंगी कालोनी क्षेत्र निवासी दीपू साहू आरओ फिल्टर का मैकेनिक था और घर से अलग मंसूरवाल में किसी नेपाली युवक के घर पर रहता था। सूत्र बताते हैं कि मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
वहीं मृतक दीपू की मां अंजू व भाई मुनीश ने बताया कि लगभग दो माह पहले उसके पिता दिनेश साहू रात को किसी कार्य से घर से बाहर गए थे तो अगले दिन उनका शव इंडस्ट्रियल एरिया में मिला था, जिसकी शिकायत उस समय पुलिस में की थी लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। डीएसपी सब डिवीजन सुरिंदर सिंह ने बताया कि कि मृतक की जेब से मिले मंगल सूत्र और सिंदूर से मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। इस बारे में जांच से पहले ज्यादा ठोस कुछ नहीं कहा जा सकता है। डीएसपी ने जल्द ही मामला सुलझाने का दावा जरूर किया है।