{"_id":"655e3f8e47d57257df0bdd0b","slug":"20-year-old-youth-brutally-murdered-in-ludhiana-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: दोस्त के साथ कुल्चे खाने गए युवक की बेरहमी से हत्या, दिनदहाड़े वारदात से इलाके में सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana News: दोस्त के साथ कुल्चे खाने गए युवक की बेरहमी से हत्या, दिनदहाड़े वारदात से इलाके में सनसनी
Wed, 22 Nov 2023 11:32 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 22 Nov 2023 11:32 PM IST
सार
एसीपी मंदीप सिंह संधू ने कहा कि आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी। अभी वह फरार हो चुके हैं। पुलिस को पूरी तरह से अलर्ट कर दिया गया है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस और आरोपियों की फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना के हैबोवाल के रघुबीर पार्क इलाके में दोस्त के साथ कुल्चे खाने गए एक युवक की बाइक सवार दो युवकों ने तेजधार हथियार से हत्या कर दी। आरोपियों ने उसके दोस्त पर भी हमला किया। दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार भाग निकले। पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल के ज्वाइन करने के एक दिन बाद ही इतनी बड़ी वारदात हो गई।
विज्ञापन
दिनदहाड़े हत्या की वारदात से रघुबीर पार्क इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान रघुबीर पार्क के रहने वाले राहुल (20) के रूप में हुई है। वहीं दोस्त आशु को इलाज के बाद डीएमसी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। सूचना मिलने पर एसीपी पश्चिमी मंदीप सिंह संधू और थाना हैबोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार राहुल और उसका दोस्त आशु बाइक से कुल्चे खाने गए थे। वहां पर बाइक सवार दो युवक पहुंचे। इनके साथ करीब डेढ़ साल पहले राहुल का झगड़ा हुआ था। इस मामले में थाना डिवीजन आठ में एक केस भी दर्ज है। रंजिश के चलते दोनों युवकों की राहुल के साथ कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसी दौरान युवकों ने तेजधार हथियार निकाला और राहुल पर वार कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे आशु पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
कई वार होने से राहुल वहीं पर ही गिर गया। इसके बाद आरोपी बाइक से भाग निकले। आशु ने तुरंत राहुल के परिवार को सूचना दी और वहां लोगों की मदद से राहुल को डीएमसी अस्पताल पहुंचाया। जहां राहुल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसीपी मंदीप सिंह संधू ने कहा कि आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी। अभी वह फरार हो चुके हैं। पुलिस को पूरी तरह से अलर्ट कर दिया गया है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।