फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2 Youngers Dead in Road Accident

सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत

Tue, 04 Nov 2014 08:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुहरसहाए (फिरोजपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुहरसहाए (फिरोजपुर) Updated Tue, 04 Nov 2014 08:07 PM IST
विज्ञापन
2 Youngers Dead in Road Accident

पंजाब से बड़ी खबर आ रही है। यहां दो युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा देर रात हुआ। रात भर शवों के ऊपर से वाहन गुजरते रहे। शवों की हालत इतनी खराब थी कि पहचानना मुश्किल था। मोबाइल से शवों की पहचान हुई।

विज्ञापन


हादसा फिरोजपुर के गांव मोहन में हुआ। हादसा किसी वाहन द्वारा टक्कर मारे जाने से हुआ। दोनों युवक बाइक पर थे। सुबह राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


गुरुहरसहाए थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

2 Youngers Dead in Road Accident

पुलिस के मुताबिक युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। हादसे में युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। युवक जलालाबाद से फिरोजपुर आ रहे थे। रात का समय होने के कारण उन्हें किसी ने नहीं उठाया।

इसके कारण रात भर वाहन शवों के ऊपर से गुजरते रहे। युवकों की पहचान ऊधमजीत सिंह (27) पुत्र त्रिलोक सिंह वासी मक्खू गेट फिरोजपुर शहर व विशाल कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार वासी फिरोजपुर के रूप में हुई। सुबह होने पर लोगों को हादसे का पता चला।

हादसे की खबर फैलते ही आसपास के गांव के लोग इकट्ठा हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पुलिस भी पहुंची। छानबीन के दौरान पुलिस को युवकों की जेब से मोबाइल मिला। ‌मोबाइल से परिजनों से संपर्क किया गया। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शवों की पहचान की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed