फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2 years love, sex, abortion and now cheating with girlfriend

पहले प्यार, 2 साल 'सेक्स', 2 गर्भपात अब दूसरी शादी

Thu, 29 Jan 2015 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब) Updated Thu, 29 Jan 2015 05:24 PM IST
विज्ञापन
2 years love, sex, abortion and now cheating with girlfriend

दोनों में प्यार हुआ। दो साल तक शारीरिक संबंध बने, दो बार गर्भपात भी कराया अब युवक 2 दिन बाद दूसरी शादी करने वाला है। ये आरोप लगाए पंजाब के पठानकोट शहर निवासी पीड़िता ने। मामले में कार्रवाई के लिए पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है।

विज्ञापन


युवती ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह शहर के एक डिपार्टमेंटल स्टोर पर कार्यरत है। स्टोर पर कार्यरत एक युवक से दो साल पहले उसका अफेयर शुरू हुआ। अब उसने उसी युवक पर शादी का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक शोषण करने और दो बार गर्भपात कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मामले में कार्रवाई के लिए उसने पुलिस से शिकायत की है। एसपी (हेडक्वार्टर) नरेंद्र बेदी के मुताबिक पुलिस मामले में केस दर्ज करने की बजाय अभी इसकी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीछा छुड़ाने के लिए रचा रहा दूसरी लड़की से शादी

2 years love, sex, abortion and now cheating with girlfriend

बताया जाता है कि आरोपी युवक की दो दिन बाद ही शादी होने वाली है। शिकायत में युवती ने बताया है कि शहर के एक डिपार्टमेंटल स्टोर पर दो साल से काम करती है।

उसी स्टोर पर मोहल्ला विष्णु नगर लमीनी का युवक भी काम करता है। काम के दौरान दोनों के बीच प्रेम हुआ।  आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध भी कायम किए। इस बीच गर्भ ठहरने पर आरोपी ने दो बार गर्भपात भी कराया।

युवती का आरोप है कि युवक ने हिमाचल में उससे एक धार्मिक स्थल पर विवाह भी रचाया था, लेकिन उसके बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। अब युवक पीछा छुड़ाने के लिए किसी अन्य लड़की से शादी रचा रहा है। एसपी (हेडक्वार्टर) नरेंद्र बेदी ने बताया कि थाना डिवीजन नं.1 के एसएचओ सुखजिंदर पाल सिंह को जांच के आदेश दिए गए हैं। हालांकि अभी मामला दर्ज नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed