फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2 year old child drowned in pond near house

मासूम को तलाश रहे थे सोशल मीडिया पर, वो ऐसी हालत में मिला, देख बिलख उठे मां-बाप

Wed, 19 Jun 2019 06:14 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 19 Jun 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
2 year old child drowned in pond near house
सांकेतिक तस्वीर

एक परिवार अपने मासूम बच्चे को पूरे गांव और सोशल मीडिया में तलाश रहा था। लेकिन घर के पास ही वो ऐसी हालत में मिला की सभी के होश उड़ गए। पंजाब के अबोहर के गांव धर्मपुरा में एक मासूम की जान चली गई। पूरा परिवार सोशल मीडिया और गांव में इधर-उधर ढूंढता रहा लेकिन बच्चा घर के सामने ही बने तालाब में डूब गया।

विज्ञापन


गांव धर्मपुरा निवासी 2 वर्षीय हरमन पुत्र गुरप्रीत सिंह मंगलवार दोपहर चार बजे घर के बाहर अपने बडे़ भाई 5 वर्ष के अनमोल के साथ खेल रहा था। कुछ देर बाद जब माता-पिता को बच्चा नहीं मिला। लोगों का शक सामने बने तालाब में गया। सूचना मिलते ही लोगों तालाब के इर्दगिर्द एकत्रित हो गए और ट्रैक्टर की मदद से पानी निकाला। 

विज्ञापन

पानी कम होते ही 3-4 युवक तालाब में उतरे और बच्चे को बाहर निकाला। तब तक बच्चा दम तोड़ चुका था। बच्चे की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक बच्चे के परिजनों ने गांव की पंचायत से मांग की है कि तालाब में चारदीवारी होनी चाहिए ताकि किसी और बच्चे की मौत न हो सके। 

एसडीएम पूनम सिंह ने बच्चे की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मामले में उन्होंने बीडीपीओं को जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लापरवाही के कारण ही ऐसे हादसे घटित हो जाते है। 

‘पंचायत जल्द करवाएगी तालाब की चारदीवारी’
सरपंच सुमित्रा देवी के पति कृष्ण ने बताया बच्चे की मौत का उन्हें काफी दुख है। उन्होंने कहा कि पंचायत बनने के अभी कुछ ही समय हुए हैं। आचार संहिता लगने के कारण गांव का विकास कार्य अभी शुरू नहीं करा सके हैं।  उन्होंने कहा कि चारदीवारी से पहले ही तालाब के चारों ओर पोल लगाकर तारबंदी करवा दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed