फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2 people died in a road accident near mahilpur

तेज रफ्तार बस पेड़ से टकराई, वैष्णों देवी से दर्शन कर लौट रहे 2 लोगों की मौत

Mon, 25 Dec 2017 07:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, माहिलपुर (होशियारपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, माहिलपुर (होशियारपुर) Updated Mon, 25 Dec 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
2 people died in a road accident near mahilpur
Accident - फोटो : अमर उजाला
गांव टूटोमजारा के पास एक निजी कंपनी की तेज रफ्तार टूरिस्ट बस की सड़क किनारे लगे सफेदे के पेड़ से टकराने से बस चालक और एक महिला की मौत हो गई। हादसे में 11 लोग घायल हो गए। इनमें से 5 गंभीर घायलों को सिविल अस्पताल माहिलपुर में प्राथमिक इलाज देने के बाद सिविल अस्पताल रेफर किया गया। वहीं 6 घायलों का सिविल अस्पताल माहिलपुर में इलाज चल रहा है। हादसे की वजह बस चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


हरी भवानी ट्रैवल की एसकेटी बस कटड़ा (जम्मू) से दिल्ली जा रही थी। सुबह करीब 6 बजे गांव टूटोमजारा में अचानक तेज रफ्तार बस सड़क किनारे लगे सफेदे के पेड़ से जा टकराई। हादसे में बस चालक कमल राम देव (45) निवासी मध्य प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बस में सवार कमलेश कुमारी (50) निवासी बेड़ा अरसा (यूपी) की सिविल अस्पताल माहिलपुर में मौत हो गई।
विज्ञापन


इस हादसे में गंभीर घायल इकबाल निवासी जम्मू, विकास निवासी जम्मू, ब्रिजपाल व उसके दो बेटे प्रदीप कुमार व संदीप कुमार को सिविल अस्पताल माहिलपुर से होशियारपुर रेफर किया गया। दविंदर कुमार निवासी जम्मू, मोहित कुमार, राहुल, हिमांशु, कैलाश पाठक व रियाज अहमद को सिविल अस्पताल माहिलपुर में भर्ती किया गया। थाना पुलिस चब्बेवाल ने घटनास्थल पर पहुंच कर बस को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed