{"_id":"573875d54f1c1b6c17ac7070","slug":"2-drug-traffickers-arrested-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल रिपेयर की आड़ में ड्रग तस्करी का धंधा, 2 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल रिपेयर की आड़ में ड्रग तस्करी का धंधा, 2 गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 16 May 2016 05:47 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल फोन रिपेयर करने की आड़ में नशा तस्करी करने वाले दो आरोपियों को एंटी नारकोटिक्स सेल की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को डाबा रोड निर्मल पैलेस के पास नाकाबंदी के दौरान पकड़ा।
विज्ञापन
दोनों आरोपियों के कब्जे से दस ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने जमालपुर कालोनी निवासी जसविंदर सिंह और गगनदीप के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार एएसआई जगजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस ने डाबा रोड स्थित निर्मल पैलेस के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान दोनों आरोपी वहां से गुजर रहे थे तो पुलिस को देखकर आरोपी पीछे मुड़ गए।
विज्ञापन
पुलिस ने पीछा कर दोनों आरोपियों को काबूू कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों के कब्जे से पांच-पांच ग्राम हेरोइन बरामद की। पूछताछ में पता चला कि आरोपी मोबाइल फोन रिपेयर करने का काम करते हैं। उनके खिलाफ पहले भी नशा तस्करी का एक मामला दर्ज है। वह पिछले काफी समय से नशा तस्करी का काम कर रहे है।