फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2 drug smuggler arrested at panchkula

स्कूली बच्चों को नशा बेचने वाले दो तस्कर गिरफ्तार

Sun, 29 Mar 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 29 Mar 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
2 drug smuggler arrested at panchkula

स्कूली बच्चों को नशा बेचने वाले दो तस्करों के साथ पुलिस ने तीन लोगों को काबू किया है, जबकि एक आरोपी भागने में कामयाब रहा। आरोपियों में बलटाना का एक नाबालिग (10वीं का स्टूडेंट) भी शामिल है।

विज्ञापन


पकड़े गए तस्कर गुरप्रीत और सुमित निवासी सेक्टर-4 हिमाचल से नशा लाकर पंचकूला, बलटाना समेत ट्राइसिटी के स्कूली बच्चों में बेचते थे। उन्होंने पकड़े गए बलटाना के स्कूल के 10वीं के स्टूडेंट को 300 ग्राम चरस बेची थी, जो पुलिस ने बरामद कर ली है।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ओपी सिंह के मुताबिक शनिवार दोपहर को माजरी चौक के पास पुलिस ने नाकाबंदी कर बाइक सवार तीन लोगों को रोका। छानबीन में उनसे 300 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने तीनों को काबू कर लिया। नाबालिग आरोपी को पुलिस ने जुवेनाइल होम भेज दिया, जबकि आरोपी गुरप्रीत और सुमित को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 हजार में खरीदी, दोगुनी कीमत में बेचनी थी
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी गुरप्रीत और सुमित हिमाचल प्रदेश से चरस की तस्करी कर ट्राइसिटी में स्कूली बच्चों को बेचा करते थे। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसने दोनों से 300 ग्राम चरस 30 हजार रुपये में खरीदी थी, जिसे आगे दोगुनी कीमत में बेचना था।


बरामद चरस 10, 20 और 50 ग्राम के पैकेट में थी। यह पैकेट ग्राहकों की डिमांड के मुताबिक बेचे जाते थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान उनके साथ एक और मोहाली का युवक था, जो मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस उसकी भी तलाश में जुटी हुई है। करीब 10 दिनों के दौरान पुलिस ने नशे की बिक्री और तस्करी में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed