फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   19 year old youth died in road accident in Panipat

Panipat News: नौल्था ITI के डिप्टी सुपरिटेंडेंट के बेटे को कार ने मारी टक्कर, 50 मीटर घसीटा, मौत

Thu, 27 Jul 2023 06:02 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत/ समालखा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत/ समालखा (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 27 Jul 2023 06:02 PM IST
सार

कृष्ण ने बताया कि वह तीन भाई है, सबसे छोटा भाई जतिन (19) है, जिसने 12वीं पास करने के बाद पीटी की तैयारी की थी। हाल ही में पीटी की परीक्षा दी थी, जिसमें अच्छे बैंड आने पर उसका यूके का स्टडी वीजा लगा था। अगले माह उसे विदेश जाना था, जिसकी तैयारी चल रही थी।

विज्ञापन
19 year old youth died in road accident in Panipat
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नौल्था स्थित आईटीआई के डिप्टी सुपरिटेंडेंट के बाइक सवार बेटे समेत दो को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी और घसीटते ले गई। हादसे में बेटे की मौत हो गई। जबकि दोस्त का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा बिहोली रोड पर बुधवार रात करीब 10 बजे हुआ। दोनों को अलग-अलग निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां बृहस्पतिवार सुबह डिप्टी सुपरिटेंडेंट के बेटे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी है। समालखा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और कार चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


गांव बिहोली निवासी कृष्ण ने बताया कि उसके पिता यशपाल नौल्था गांव में आईटीआई में डिप्टी सुपरिटेंडेंट के पद पर कार्यरत है। उसका छोटा भाई जतिन(19) बुधवार रात वह अपने दोस्त इंशात (18) पुत्र पदीप के साथ समालखा से घर लौट रहा था। रात करीब 10 बजे जब वह करहंस गांव से पहले बिहोली रोड पर पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार में आ रही ब्रेजा कार ने बाइक को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


टक्कर लगते ही इशांत साइड में गिर गया, जबकि उसके भाई जतिन को कार चालक करीब 50 मीटर तक घसीटते ले गया और फरार हो गया। हादसे की सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचे और घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां बृहस्पतिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि इशांत का टोल प्लाजा के पास एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले माह जाना था विदेश, चल रही थी तैयारी

कृष्ण ने बताया कि वह तीन भाई है, सबसे छोटा भाई जतिन (19) है, जिसने 12वीं पास करने के बाद पीटी की तैयारी की थी। हाल ही में पीटी की परीक्षा दी थी, जिसमें अच्छे बैंड आने पर उसका यूके का स्टडी वीजा लगा था। अगले माह उसे विदेश जाना था, जिसकी तैयारी चल रही थी।


 

परिजनों के बयान पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। -सुनील कुमार, प्रभारी, समालखा थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed