{"_id":"686bf9ab79b231e1db01f69a","slug":"19-year-old-boy-murdered-in-chandigarh-crime-news-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh Murder: 19 साल के युवक पर चाकू से हमला, छाती पर किए वार, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Chandigarh Murder: 19 साल के युवक पर चाकू से हमला, छाती पर किए वार, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
Mon, 07 Jul 2025 10:15 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 07 Jul 2025 10:15 PM IST
सार
मोहाली-चंडीगढ़ सीमा के पास मलोया-झामपुर बैरियर पर 19 वर्षीय युवक की चाकू माकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक मलोया का रहने वाला था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में अपराध बढ़ता जा रहा है। आए दिन मारपीट, लूट और मर्डर की घटनाएं हो रही हैं। शहर में एक और हत्या की घटना हुई है। मलोया-झामपुर बैरियर पर सोमवार शाम झामपुर निवासी 19 वर्षीय युवक की चाकू माकर हत्या कर दी गई। घटना शाम करीब साढ़े 5 बजे की है। घटना की सूचना के बाद एएसपी अनुराग दारू, मलोया थाने के एसएचओ और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सेक्टर-16 के अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मृतक के छाती के पास चाकू लगने से मौत हुई है। मृतक अपने कुछ दोस्तों के झामुपर में खड़ा था। तभी अज्ञात हमलावर आए और उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत सेक्टर 16 अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं मामले में पहले बलौंगी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन जांच करने पर पता चला कि घटना मलोया थाने के अधीन आते क्षेत्र में हुई है। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिक टीम, सीएफएसएल और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के दोस्तों के बयान दर्ज कर हत्या के आरोपियों की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। मलोया थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने कहा आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन