फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   18 year boy died after speeding car hit two brothers riding bike in Chandigarh

चंडीगढ़ में हिट एंड रन: कार ने बाइक सवार सगे भाइयों को उड़ाया; एक की मौत, दूसरा PGI में लड़ रहा मौत से जंग

Wed, 11 Feb 2026 09:43 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 11 Feb 2026 09:43 PM IST
सार

Chandigarh Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में छोटे भाई की मौत हो गई, जबकि बड़ा भाई पीजीआई में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। 

विज्ञापन
18 year boy died after speeding car hit two brothers riding bike in Chandigarh
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में एक बार फिर से तेज रफ्तार कार ने कहर बरपाया है। सेक्टर-50 में हिट एंड रन मामले में 18 साल के युवक की मौत हो गई। सेक्टर-50 के गोशाला चौक के पास रविवार रात तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में 11वीं के छात्र सुभाष (18) की मौत हो गई जबकि उसका बड़ा भाई 19 वर्षीय शुभम गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती है। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सेक्टर-49 थाने में तैनात कांस्टेबल पार्थ ने शिकायत में बताया कि वह बीट ड्यूटी के दौरान रात करीब नौ बजे नांगली आश्रम की ओर से गोशाला चौक पहुंचे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही बाइक को जोरदार टक्कर मारी और चालक मौके से फरार हो गया। पुलिसकर्मी ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को सेक्टर-32 अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने सुभाष को मृत घोषित कर दिया जबकि शुभम की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। शुभम फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन


मोहाली के जगतपुरा निवासी मृतक के पिता गुरदयाल ने बताया कि सुभाष सेक्टर-46 के सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था जबकि शुभम सेक्टर-82 मोहाली में निजी नौकरी करता है। हादसे की सूचना उन्हें रात करीब 11 बजे पुलिसकर्मियों के फोन से मिली। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों भाई किसी परिचित से बाइक लेकर निकले थे। आरोपी चालक की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed