फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   17 year old boy jumped into Canal in Haryana

हरियाणा : व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा- एक या दो दिन में मर जाऊंगा, सभी दोस्त खुश रहो...नहर में लगा दी छलांग

Wed, 07 Apr 2021 12:37 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 07 Apr 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
17 year old boy jumped into Canal in Haryana
व्हाट्सएप स्टेटस लगा लड़के ने नहर में लगाई छलांग।

हरियाणा के करनाल में मोबाइल पर गेम खेल रहे बेटे को पिता ने डांटा तो मंगलवार को उसने नहर में छलांग लगा दी। सोमवार रात करीब 11 बजे उसने अपने मोबाइल का व्हाट्सएप स्टेटस लगाकर जिंदगी से परेशान होने और एक-दो दिन बाद मरने की बात लिखी थी। जब उसके दोस्तों ने यह स्टेटस देखा तो मंगलवार सुबह उसे समझाने के लिए फोन किया।

विज्ञापन


तब पता चला कि वह कैथल रोड स्थित पश्चिमी यमुना नहर पर है तो वे वहीं पहुंच गए। इसी बीच उसने दोस्तों के सामने ही कपड़े उतारकर नहर में छलांग लगा दी। दोस्तों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी और रामनगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नहर में रोहित की तलाश की लेकिन देर शाम तक वह नहीं मिला।
विज्ञापन


दोस्त बोले- अक्सर मरने की बात कहता, हमने मजाक समझा
करनाल के जनकपुरी निवासी रोहित के पिता दीवान ने बताया कि उसका 17 वर्षीय बेटा रोहित सोमवार को मोबाइल पर गेम खेल रहा था, तभी उसने कहा कि कुछ और काम भी कर ले... गेम ही खेलता रहेगा। इसके अलावा उसने कुछ नहीं कहा। मंगलवार दोपहर सवा 12 बजे एक महिला व रोहित के दोस्तों ने सूचना दी कि उसने नहर में छलांग लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्त प्रमोद ने बताया कि रोहित ने दसवीं के पेपर दिए हैं। उसने बीच में पढ़ाई छोड़ दी थी। वह कई दिन से मरने की बात कर रहा था। लेकिन हमने सोचा कि वह मजाक कर रहा है। सोमवार रात करीब 11 बजे उसने स्टेटस लगाया था। हमने सोचा कि सुबह उसे समझा लेंगे।

सुबह फोन किया तो उसने कहा कि वह उनसे नहीं मिलेगा। इसके बाद किसी ने बताया कि वह कैथल नहर पर गया है। जब नहर के पास पहुंचे तो हमें देखते ही उसने कपड़े उतारे और मोबाइल रखकर नहर में छलांग लगा दी। उन्होंने आसपास के लोगों से भी उसे बचाने के लिए कहा लेकिन कोई सामने नहीं आया। रोहित के एक भाई और दो बहनें हैं।

जनकपुरी निवासी रोहित ने नहर में छलांग लगा दी है। यह सूचना मिली थी। परिजनों का कहना है कि रोहित मोबाइल पर गेम खेलता था तो उसे इसके लिए रोका था। इसके बाद उन्हें पता चला कि उसने नहर में छलांग लगा दी है। गोताखोरों की मदद से रोहित की नहर में तलाश की जा रही है। - जगबीर सिंह, रामनगर थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed