फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   आपसी रंजिश में किया स्टूडेंट पर चाकू से हमला

आपसी रंजिश में किया स्टूडेंट पर चाकू से हमला

Fri, 07 Dec 2018 01:49 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
आपसी रंजिश में किया स्टूडेंट पर चाकू से हमला

विज्ञापन
12वीं के स्टूडेंट ने 10वीं के छात्र को बाथरूम में चाकू मारा, घायल

सेक्टर-19 गवर्नमेंट हाई स्कूल में आपसी रंजिश को लेकर दो स्टूडेंट भिड़े

अस्पताल में भर्ती स्टूडेंट ने बताया, तीन दिन पहले दी थी जान से मारने की धमकी

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-19 स्थित गवर्नमेंट हाई स्कूल के दो स्टूडेंट स्कूल के भीतर ही लंच टाइम में आमने-सामने हो गए। विवाद इतना बढ़ गया कि 12वीं क्लास के स्टूडेंट ने 11वीं के स्टूडेंट को बाथरूम में चाकू मारकर घायल कर दिया। 11वीं का स्टूडेंट घायल अवस्था में बाथरूम में ही गिर गया। स्कूल स्टाफ ने घायल स्टूडेंट को तत्काल सेक्टर-19 की डिस्पेंसरी पहुंचाया, लेकिन, हालात गंभीर होने के कारण उसे सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां स्टूडेंट के सिर में टांके लगे हैं। स्कूल प्रशासन द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी स्टूडेंट को कस्टडी में लेकर जांच शुरू कर दी। स्कूल के स्टूडेंट ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि चाकू मारने वाले 12वीं के स्टूडेंट ने तीन दिन पहले उसकी मुंह बोली बहन के साथ छेड़छाड़ की थी। इस दौरान युवती ने आरोपी को एक थप्पड़ जड़ दिया था। इस बात की जानकारी उसने मुंह बोली बहन के बड़े भाई को भी दी थी। युवती के भाई ने आरोपी से पूछा तो उसने इस बात से इंकार कर दिया था। इसके बाद आरोपी ने उसे स्कूल में आकर धमकी देते हुआ कहा था कि तुमने शिकायत की है देख लूंगा। आरोपी ने लंच टाइम पर ललकारा तो वह उसके साथ स्कूल के टायलेट में चला गया। जहां आरोपी युवक ने अपने दो स्टूडेंट साथियों के साथ मिलकर पहले पीटा फिर चाकू से उसके सिर पर वार कर दिया। घायल होने से वह टायलेट में गिर गया और आरोपी साथियों के साथ भाग गया।

स्टूडेंट्स ने दी स्टाफ को विवाद की सूचना
स्कूल के अन्य छात्रों ने खून से लथपथ साथी को टायलेट में जख्मी पड़ा देख सूचना स्कूल स्टाफ को दी। स्टाफ ने घायल स्टूडेंट को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां, प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल स्टूडेंट ने बताया कि वह दो भाई व उसकी दो बहनें हैं। उसके पिता टेलर का काम करते हैं। वह पिछले पांच साल से ताइक्वांडो प्लेयर है और वह रोजाना प्रेक्टिस भी करता है। उसने बताया कि वह सात दिसंबर को स्कूल की तरफ से कैथल में हो रहे नेशनल गेम्स में हिस्सा लेने के लिए जाना था, लेकिन अब प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकेगा।
विज्ञापन


स्टूडेंट्स साथ में लेकर आते हैं हथियार
स्कूल प्रिंसिपल महेंद्र सिंह ने आरोेपी स्टूडेंट को पुलिस के हवाले कर दोनों स्टूडेंट्स के परिजनों को जानकारी दी। स्कूल प्रिंसिपल के अनुसार उन्हें दो दिन पहले ही किसी घटना के होने का अंदेशा था, क्योंकि उन्होंने दो दिन पहले स्कूल के बाहर लड़कों के झुंड को देखा था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को भी बुलाया था, लेकिन पुलिस के आने तक लड़के भाग गए थे। स्कूल प्रिंसिपल के अनुसार वह रोजाना स्टूडेंट्स के बैग की चेकिंग करवाते हैं और उनके पास कई हथियार अभी भी पड़े हैं, जो स्टूडेंट्स के बैग से मिले हैं। उनका कहना है कि उनके स्कूल में अधिकतम स्टूडेंट्स पंजाब क्षेत्र से आते हैं, जो बार- बार बोलने के बावजूद भी नहीं मानते व हथियार लेकर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-19 के सरकारी स्कूल में विवाद की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी थी, लेकिन आरोपी के माफी मांगने पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। इसलिए जांच को स्थगित कर दिया गया है। मामला आपसी रंजिश का था।

सुशील कुमार, चौकी इंचार्ज सेक्टर-19।

कोट्स
स्टाफ लंच टाइम के समय भी क्लास रूम, शौचालय व ग्राउंड के पास खड़े रहकर ड्यूटी देता है। स्टाफ के सहयोग से ही किसी बड़ी घटना को अंजाम तक पहुंचने से रोका गया। बाकी पुलिस में शिकायत दे दी है।
महेंद्र सिंह , सेक्टर 19 गवर्नमेंट हाई स्कूल प्रिंसिपल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed