{"_id":"5bfefea6bdec2241ae4f5583","slug":"154343803412-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खटौली हत्याकांड - लवली बार बार बयान बदल रही, नहीं हो पाती पुष्टि","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खटौली हत्याकांड - लवली बार बार बयान बदल रही, नहीं हो पाती पुष्टि
Updated Thu, 29 Nov 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटौली हत्याकांड: लवली बार-बार बयान बदल रही
- सुधा के मोबाइल की काल डिटेल निकलवाने के लिए लवली दो दिन के रिमांड पर
- हत्याकांड में इस्तेमाल पिस्टल को उपलब्ध कराने वाले आरोपियों को भी रिमांड पर भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। बरवाला के खटौली गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की गोली मारकर हत्या करने के मामले की आरोपी लवली को बुधवार को जिला अदालत में पेश किया गया। इस दौरान कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस की ओर से दलील दी गई कि लवली बार-बार अपना बयान बदल रही है। इसलिए सुधा की मौत किस तरह से की गई है। इसके सबूत जुटाने में समस्या आ रही है। कोर्ट ने पुलिस की दलील सुनने के बाद लवली को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने कोर्ट से रिमांड इस आधार पर मांगा है कि सुधा की मौत के दौरान उसके पास मोबाइल मौजूद था। मोबाइल के काल डिटेल खंगाले जाएंगे। उस मोबाइल से किन-किन लोगों से बात की गई है। यह भी जानने का प्रयास किया जाएगा।
फारेंसिक टीम ने राख और हड्डी की एकत्र
सुधा का शव काल्पी गांव में जहां पराली में मिट्टी का तेल छिड़कर जलाया गया था। वहां पर पुलिस देर रात मंगलवार को पहुंची थी। चंडीमंदिर थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि पुलिस ने सीन को रिक्रिएट कराया था। इस दौरान आरोपी लवली और रामकुमार से पूछताछ में सुधा की हत्या के तौर तरीकों की जानकारी ली। इसके बाद वारदात स्थल से राख और हड्डी के कण फारेंसिक टीम ने बरामद किए। पुलिस की ओर से हड्डी और राख को सीएफएसएल लैब टेस्टिंग के लिए भेजा जाएगा। जहां परिवार में एकमात्र बची शैली के डीएनए का सैंपल लेकर इसे मैच कराया जाएगा। इसके बाद इसकी रिपोर्ट आएगी। रिपोर्ट आने के बाद ही केस का अहम तथ्य मिलेगा।
एक को न्यायिक हिरासत, दूसरे का लिया तीन दिन का रिमांड
16 नवंबर को खटौली में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के मामले में जिस पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था। उसके दोनों आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया। पंचकूला सीआईए ने आरोपी राजिंदर और ओंकार को यूपी पुलिस की मदद से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया था। इसमें आरेापी राजिंदर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं दूसरे आरोपी ओंकार को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया। कोर्ट में पुलिस की ओर से दलील दी गई कि यह पिस्टल आरोपी ओंकार ने कहां से खरीदी है। इसकी जांच की जाएगी। इस पर अदालत ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया। वहीं दूसरे आरोपी राजिंदर को न्यायिक हिरासत इसलिए भेज दिया गया क्योंकि उसने ओंकार से लवली के पति रामकुमार को मिलवाया था।