फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   बुलेट ने मारी टक्कर, बच्चे की टांग टूटी, केस दर्ज

बुलेट ने मारी टक्कर, बच्चे की टांग टूटी, केस दर्ज

Thu, 29 Nov 2018 02:16 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
बुलेट ने मारी टक्कर, बच्चे की टांग टूटी, केस दर्ज
बुलेट ने मारी टक्कर, बच्चे की टांग टूटी, केस दर्ज
विज्ञापन

चंडीमंदिर थाने में पिता की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला, मामले की तफ्तीश कर रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। स्कूल बस ने रांग साइड डिवाइडर पर बच्चों को उतारा। इसी बीच पीछे से आई बुलेट ने एक बच्चे आरव को टक्कर मार दी। आरव के पैर की हड्डी दो जगह से टूट गई। आरव के पिता दिनेश की शिकायत पर पुलिस ने बस ड्राइवर गुलाब सिंह, परिचालक जसबीर सिंह और अज्ञात बुलेट चालक पर धारा -279, 337, 338 के तहत केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश कर रही है।

दिनेश गांव चार सौ छह डाक बरवाला का रहने वाला है। उनका बेटा आरव और बेटी आरोही गांव जलौली के करण पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं। वह बस से आते जाते हैं। 24 नवंबर को दोपहर 12.30 बजे बस को गुलाब सिंह चला रहा था। बस का परिचालक जसबीर सिंह था। गुलाब सिंह ने बस को रांग साइड पर डिवाइडर के साथ खड़ा कर दिया। और परिचालक जसबीर सिंह ने मेरे बच्चों केे बिना बस से उतरे बस की सीढ़ी से नीचे उतार दिया। पीछे से आई बुलेट ने अरव को टक्कर मार दी। मेरे बेटे के दाहिने पैर की हड्डी दो जगह से टूट गई। हर रोज की तरह गांव के बाहर बने गुरुद्वारा से बस लेकर जाती है। बुलेट चालक मौके से फरार हो गया। यह सारी घटना एक ज्वैलर्स की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed