{"_id":"5bfc55dabdec2241b95b2b66","slug":"154326375215-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काल्पी गांव में पराली के ढेर में मिट्टी का तेल डालकर जलाई गई सुधा की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
काल्पी गांव में पराली के ढेर में मिट्टी का तेल डालकर जलाई गई सुधा की लाश
Updated Tue, 27 Nov 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव काल्पी से फोरेंसिक टीम ने जुटाए सैंपल, होगी जांच
सुधा मर्डर केस : पराली में मिट्टी तेल छिड़कर मोहित और रामकुमार नेे जलाया था सुधा का शव
खटौली हत्याकांड और सुधा मर्डर केस की आरोपी लवली को कोर्ट ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
पुलिस अभी तक असलहा और बाइक नहीं कर पाई है बरामद, आरोपी मोहित भी पकड़ से है दूर
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। राजबाला के बेटे उपेंद्र की पत्नी सुधा की हत्या गला घोंटकर की गई थी। हत्या के बाद आरोपियों ने सुधा के शव को अंबाला जिले के काल्पी गांव में पराली के बीच मिट्टी का तेल छिड़ककर जला दिया था। जिस खेत में सुधा की लाश जलाई गई थी, फोरेंसिक टीम ने वहां खुदाई कर कई सैंपल इकट्ठे किए हैं। इन सैंपलों की जांच कराई जाएगी। इसके अलावा पुलिस इस केस के अन्य साक्ष्य जुटाने में भी जुटी है। पुलिस इस केस के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है। सुधा की हत्या में राजबाला के भाई सुरेश पाल का बेटा मोहित भी शामिल था, जो फरार है।
पंचकूला पुलिस सुधा की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए गिरफ्तार आरोपियों लवली, लवली के पति रामकुमार ,आरोपी मामा सुरेश पाल से लगातार पूछताछ कर रही है। मोहित की तलाश जारी है। चंडी मंदिर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर बच्चू सिंह ने बताया कि सुधा की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्या की धाराओं के तहत लवली, लवली के पति रामकुमार, और मोहित पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, खटौली गांव में चार लोगों की हत्या के मामले में भी पुलिस आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है।
कोर्ट ने लवली को फिर दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
खटौली हत्याकांड की मुख्य साजिशकर्ता और मृतका राजबाला की बड़ी बेटी लवली का रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने उसे सोमवार को फिर जिला अदालत में पेश किया। कोर्ट में पुलिस की ओर से दलील दी गई कि लवली का पांच दिन का और पुलिस रिमांड दिया जाए। आरोपी लवली से खटौली हत्याकांड में इस्तेमाल की गईं बाइक और .32 बोर की पिस्टल बरामद करनी है। अब तक की पूछताछ में इनकी बरामदगी नहीं की जा सकी है। केस के साक्ष्य जुटाने की दलील पर कोर्ट ने लवली को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। गौरतलब है है कि बीते 16 नवंबर को दादी राजबाला के साथ दो पोते दिव्यांशु व आयुष और पोती ऐश्वर्या की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाद में पुलिस ने हत्या के इस केस से पर्दा उठाते हुए राजबाला की बड़ी बेटी लवली को गिरफ्तार किया। लवली ने खुलासा किया कि प्रापर्टी के लालच में उसने पति रामकुमार और ममेरे भाई मोहित के साथ मिलकर मां राजबाला समेत चारों की हत्या की।
विज्ञापन
पुलिस को लगे है अहम तथ्य हाथ
पुलिस लवली का रिमांड लेकर उससे लगातार पूछताछ कर रही है। पूछताछ में पुलिस के हाथ कई अहम तथ्य लगे हैं। पुलिस के विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि लवली का ममेरे भाई मोहित को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है लेकिन पुलिस की ओर से इस बात की कोई पुष्टि नहीं की गई है।
वर्ष 2016 में हुई थी सुधा की हत्या
राजबाला की बहू सुधा की हत्या वर्ष 2016 में की गई थी। पुलिस के मुताबिक, सुधा की हत्या सास राजबाला ने बड़ी बेटी लवली, दामाद रामकुमार भतीजे मोहित के साथ मिलकर कराई थी। सुधा की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को कार में डालकर रामकुमार और मोहित अंबाला स्थित काल्पी गांव ले गए और पराली के बीच मिट्टी का तेल छिड़कर जला दिया था। इसके बाद उन्होंने सुधा के गायब होने की खबर फैला दी। इतना ही नहीं तलाश के लिए कई जगह पोस्टर और विज्ञापन भी छपवाए।