फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   तेज रफ्तार कार ने मारी एक्टिवा को टक्कर, एक की मौत

तेज रफ्तार कार ने मारी एक्टिवा को टक्कर, एक की मौत

Tue, 27 Nov 2018 01:51 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार ने मारी एक्टिवा को टक्कर, एक की मौत
सेक्टर-6 अस्पताल में भर्ती बेटी से मिलकर लौट रही महिला को कार ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन


एक्टिवा पर सवार होकर घर की ओर लौट रहे थे पति-पत्नी, मौके पर ही कार चालक को पकड़ा, लेकिन अस्पताल से चकमा देकर हुआ फरार

- सेक्टर-16 अग्रसेन चौक के पास हुआ हादसा
- सेक्टर-5 थाना पुलिस ने केस दर्ज शुरू की जांच

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल में भर्ती बेटी को मिलकर मां के साथ एक्टिवा से घर लौट रहे व्यक्ति को एक कार चालक ने सेक्टर-16 स्थित अग्रसेन चौक पर टक्कर मार दी। हादसे में एक्टिवा पर पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद लोगों ने कार चालक को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस को सूचित कर उसी की कार में घायलों को सेक्टर-6 सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां हालात गंभीर होने के कारण महिला को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। लेकिन पीजीआई में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने एक्टिवा चालक की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में एक्टिवा चालक ओमप्रकाश ने बताया कि वह बुढ़नपुर सेक्टर-16 के रहने वाले हैं और सेक्टर-17 इंदिरा कालोनी में उनका सरकारी डिपो है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी साक्षी सेक्टर-6 अस्पताल में भर्ती थी, जिसे मिलने के लिए वह पत्नी रजनी के साथ एक्टिवा से गए थे। अस्पताल में बेटी से मिलने के बाद वह गांव बुढ़नपुर लौट रहे थे। जब वह सेक्टर-16 स्थित अग्रसेन चौक पर पहुंचे तो हाऊसिंग बोर्ड मनीमाजरा की तरफ से एक स्विफ्ट डिजायर कार तेज रफ्तार में आई और एक्टिवा में पीछे से टक्कर मार दी। जिसके बाद रजनी स्कूटी से नीचे गिर गईं और उनके सिर, बाजू, मुंह और कमर पर काफी चोटें आई। नाक और कान से खून बहने लगा। इसके अलावा उनके कंधे व कमर में गुम चोट लगी। उसी वक्त उनके दोस्त का लड़का दीपक मिश्रा आ गया। जिसने कार चालक को पकड़ लिया और उसी की कार में उन्हें व रजनी को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। लेकिन रजनी की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। इस दौरान कार चालक सामान्य अस्पताल से भाग गया। वहीं, मां रजनी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed