फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   सब इंस्पेक्टर ने बाइक रोकी तो महिला ने दिखाई चप्पल

सब इंस्पेक्टर ने बाइक रोकी तो महिला ने दिखाई चप्पल

Mon, 26 Nov 2018 02:05 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
सब इंस्पेक्टर ने बाइक रोकी तो महिला ने दिखाई चप्पल
ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने बाइक रोकी तो चालक बोला, तेरी औकात नहीं सीएम हाउस में लगा हूं, सस्पेंड करवा दूंगा
विज्ञापन


- दो महिलाओं समेत बिना हेलमेट और कागजात के बुलेट पर सवार थे तीन लोग
- पुलिस ने बाइक चालक समेत चार के खिलाफ संगीन धाराओं किया केस दर्ज
- पिंजौर से चंडीगढ़ सेक्टर-25 पत्नी और भांजी के साथ जा रहा था आरोपी युवक

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। ओल्ड पंचकूला लाइट प्वाइंट पर रविवार सुबह उस समय हंगामा हो गया जब एक बुलेट पर बिना हेलमेट सवार तीन लोगों को ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर योगराज ने रोक लिया। इसके बाद जब ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर ने चेक करने के लिए कागजात मांगे तो बाइक चालक ने उल्टा सीएम हाउस में तैनात होने की धौंस दिखानी शुरू कर दी। आरोप है कि उसने कहा कि ‘तेरी औकात नहीं कि गाड़ी के कागज चेक करे और चालान काटे। चालान काटना तो दूर गाड़ी को हाथ तक नहीं लगा सकता। तू मुझे नहीं जानता है मैं सीएम हाउस में लगा हूं और मेरी ऊपर तक पहुंच है। यदि गाड़ी को हाथ लगाया तो सस्पेंड करवा दूंगा’। इतना ही नहीं उक्त बाइक सवार के साथ मौजूद दो महिलाओं ने जहां सब इंस्पेक्टर के साथ जमकर गाली-गलौच की, वहीं चप्पल उतार कर मारने की कोशिश भी की। लेकिन महिलाओं के हाथों में चप्पल देखकर ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर ने दूरी बनाए रखने में समझदारी दिखाई।
आरोप है कि बाइक चालक ने अपने दो साथियों के साथ वर्दी पर भी हाथ डाला, जिससे उनकी नेम प्लेट टूट गई। मौके पर मीडिया कर्मियों के पहुंचने पर सब इंस्पेक्टर ने चालान काट कर बाइक जब्त कर ली। सेक्टर-7 पुलिस चौकी ने सब इंस्पेक्टर की शिकायत पर बाइक चालक समेत पांच लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी बाइक चालक की पहचान पंकज निवासी चंडीगढ़ सेक्टर-25 के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी और भाभी व बच्चों के साथ पिंजौर से चंडीगढ़ जा रहा था।
विज्ञापन


बिना हेलमेट और कागजात के बच्चे समेत बाइक पर सवार थे तीन लोग
ट्रैफिक विभाग के सब इंस्पेक्टर योगराज ने चौकी में दी शिकायत में कहा है कि रविवार को वह ओल्ड पंचकूला लाइट प्वाइंट पर ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान कालका की तरफ से एक बुलेट बाइक आती दिखी, जिस पर तीन लोग सवार थे। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था, जबकि उसके पीछे बैठी दो अन्य महिलाओं ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा था। उन्होंने बाइक को हाथ देकर रोका और गाड़ी के कागजात मांगे। आरोपी बाइक चालक पंकज ने कागजात दिखाने से मना कर दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने इंस्पेक्टर को धौंस दिखाते हुए कहा कि ‘तेरी औकात नहीं कि मेरी बाइक को हाथ लगा सके। रौब झाड़ते हुए उक्त चालक बोला कि वह सीएम हाउस में काम करता है, तेरी वर्दी उतरवा देगा। इस पर इंस्पेक्टर योगराज ने पंकज से कहा एक तो आप एक बाइक पर तीन लोग हो वो भी बच्चे के साथ ऊपर से हेलमेट भी नहीं लगा रखा है और उल्टा उन्हें ही गलत बता रहे हो। अब तो चालान करना ही पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब इंस्पेक्टर पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप
सब इंस्पेक्टर योगराज ने बताया कि जब उन्होंने बाइक ऑफ की तो युवक पंकज भाभी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाकर चिल्लाने लगा। जिससे वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं ने उस पर चप्पल मारने की कोशिश की, लेकिन वह भीड़ से निकल कर दूर खड़े हो गए और पुलिस फोर्स भेजने के लिए चौकी में फोन किया। सब इंस्पेक्टर का आरोप है कि पंकज ने कॉलर पर हाथ डाला और झीना झपटी भी की। इस दौरान नेम प्लेट टूट गई।

महिलाएं बोलीं, सब इंस्पेक्टर ने की छेड़छाड़
सड़क पर विवाद के चलते आने-जाने वाले राहगीर और आसपास के लोग जमा हो गए। भीड़ को इकट्ठा देखकर आरोपी के साथ खड़ी महिला ने योगराज पर आरोप लगाया कि इसने मेरे साथ छेड़छाड़ और बदतमीजी की है। इतना कहते-कहते महिला ने चप्पल निकालकर सब इंस्पेक्टर को दिखाई। जिसके बाद सब इंस्पेक्टर ने अपना बचाव करते महिलाओं से दूरी बनाए रखी।


पुलिस ने किया संगीन धाराओं में केस दर्ज
सेक्टर-7 चौकी पुलिस ने ट्रैफिक के सब इंस्पेक्टर योगराज की शिकायत पर पंकज समेत पांच लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा-186 (सरकारी कार्य में बाधा डालना), 332 (सरकारी मुलाजिम को कार्य के दौरान चोट पहुंचा), 353 (सरकारी मुलाजिम को ड्यूटी से रोकने के लिए हमला करना), 506 (सरकारी मुलाजिम को धमकी देना) के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed