{"_id":"5bedd0f7bdec2227656245ac","slug":"15423122346-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप के सामने सिलेंडर फट जाता तो हो जाता बड़ा हादसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल पंप के सामने सिलेंडर फट जाता तो हो जाता बड़ा हादसा
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार चालक ने ऑटो को मारी टक्कर, चार स्टूडेंट जख्मी
सेक्टर-15 पेट्रोल पंप के सामने हुआ हादसा, कार चालक फरार
पेट्रोल पंप के सामने सिलेंडर फट जाता तो हो सकता था बड़ा हादसा
ऑटो चालक को आई आंख पर चोट, पुलिस ने अभी तक नहीं दर्ज किया केस
कार में सात सिलेंडर अवैध रूप से रखे गए
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-15 स्थित पेट्रोल पंप के सामने इंडिका कार चालक ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पलट गया और ऑटो में बैठे चार स्टूडेंट जख्मी हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बच्चों को सेक्टर -6 जनरल अस्पताल पहुंचाया। स्टूडेंट्स का मेडिकल करवाने केे बाद चारों स्टूडेंट्स को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। ऑटो चालक की शिकायत पर सेक्टर-19 पुलिस चौकी जांच कर रही है। कार में सात सिलेंडर रखे थे। अगर टक्कर के दौरान ये सिलेंडर फट जाते तो बड़ा हादसा हो जाता। ये सिलेंडर कार चालक ने अवैध रूप से रखे थे।
पुलिस ने बताया कि सुबह आठ बजे ऑटो चालक चार स्टूडेंट्स को ढकौली से लेकर आ रहा था। उसे दो स्टूडेंट को ब्लू वर्ल्ड स्कूल सेक्टर-16 और दो स्टूडेंट को डीएवी स्कूल सेक्टर-8 में छोड़ना था। जैसे ही ऑटो चालक योगेश राम सेक्टर-15 पेट्रोल पंप के पास पहुंचा। वहीं रांग साइड से पेट्रोल भराकर जा रही इंडिका कार के चालक ने जीरकपुर से आ रहे ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पलट गया और उसका आगे का शीशा टूट गया। इसमें आगे बैठे बच्चे जख्मी हो गए। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। वे बच्चों को उठाने में व्यस्त हो गए। इसी बीच इंडिका कार का ड्राइवर कार लॉक कर भाग गया।
लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने स्टूडेंट्स को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। ऑटो चालक योगेश राम को भी आंख के ऊपर चोट आई। अस्पताल में उनका मेडिकल कराया गया। सेक्टर -19 चौकी इंचार्ज सुशील कुमार ने बताया कि ऑटो चालक की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस की ओर से कार कब्जे में ले ली गई। कार की शिनाख्त कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
बॉक्स
सिलेंडर फट जाता तो हो सकता था बड़ा हादसा
सेक्टर-15 स्थित पेट्रोल पंप के सामने सिलेंडर फट जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। इंडिका कार में सात सिलेंडर रखे गए थे। अगर ये पेट्रोल पंप के सामने फट जाते तो ब्लास्ट हो जाता और इससे काफी नुकसान पहुंच सकता था।