फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   बैंक मैनेजर बता आईएएस के कुक के खाते से निकाले 50 हजार रुपये

बैंक मैनेजर बता आईएएस के कुक के खाते से निकाले 50 हजार रुपये

Fri, 02 Nov 2018 01:53 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
बैंक मैनेजर बता आईएएस के कुक के खाते से निकाले 50 हजार रुपये
बैंक मैनेजर बता आईएएस के कुक के खाते से निकाले 50 हजार रुपये
विज्ञापन

पीड़ित ने सेक्टर-14 थाने में दर्ज करवाई शिकायत
शातिर ने बैंक मैनेजर बताकर मांगा कार्ड का नंबर
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। आईएएस अधिकारी के घर खाना बनाने वाले कुक के बैंक अकाउंट से 50 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने सेक्टर-14 थाने में शिकायत दर्ज करवाकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शातिर ठग को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़ित ने अपनी पहचान राम अक्षावर निवासी फैजाबाद, गांव मिलखीपुर बताया है। वह यहां लंबे समय से सेक्टर-16 में ट्यूबवेल नंबर-30 में रहता है और आईएएस अधिकारी जी गणेशन के यहां खाना बनाने का काम करता है।
पीड़ित राम अक्षावर ने बताया कि उसके मोबाइल पर कॉल आई और उसने खुद को बैंक मैनेजर बताकर एटीएम कार्ड का नंबर पूछा। शातिर ने कहा कि उसका कार्ड एक्सपायर होने वाला है, जिसे अपडेट करना है। राम अक्षावर ने शातिर को कार्ड नंबर दे दिया। इसके बाद शातिर ने दोबारा फोन किया और ओटीपी नंबर लेकर बैंक अकाउंट से 50 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने बताया कि उसका बैंक अकाउंट यूपी का है, लेकिन पैसे पंचकूला में ही निकले हैं। पीड़ित ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर पैसे वापस करवाने की गुहार लगाई है। राम अक्षावर ने बताया कि वह डीसी रेट पर साढ़े 13 हजार में नौकरी करता है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है शातिर को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


बहन की शादी के लिए जोड़े थे पैसे
पीड़ित राम अक्षावर ने बताया कि अप्रैल में उसके बहन की शादी है। वह छह साल से थोड़ा-थोड़ा करके शादी के लिए पैसे जोड़ रहा था। पीड़ित ने कहा कि अब बहन की शादी कैसे होगी यह समझ में नहीं आ रहा है। वह यहां करीब 17 साल से परिवार के साथ रहता है। परिवार में पत्नी और बेटा-बेटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
गुड्डू के अकाउंट से निकाल लिए साढ़े 9 हजार
वहीं दूसरी ओर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित अभयपुर निवासी गुड्डू के बैंक अकाउंट से भी शातिरों ने 7 अक्तूबर को करीब साढ़े नौ हजार रुपये निकाल लिए थे। गुड्डू ने बताया कि वह मूलरूप से बिहार के छपरा जिले का रहने वाला है और पंचकूला में करीब 10 साल से रह रहा है। उसने बताया कि 7 अक्तूबर को मोबाइल पर बैंक अकाउंट से साढ़े नौ हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। उससे तत्काल अभयपुर पुलिस चौकी में शिकायत देकर जांच की गुहार लगाई। उसने बताया कि शातिरों ने पैसे दिल्ली में बैठ कर निकाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed