{"_id":"5bd22352bdec2269695d92ee","slug":"15404982228-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झपटमारों ने महिला को बनाया शिकार,गले से चेन झपट कर मौके से फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झपटमारों ने महिला को बनाया शिकार,गले से चेन झपट कर मौके से फरार
Updated Fri, 26 Oct 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महिला के गले से सोने की चेन छीन फरार हुए बाइक सवार झपटमार
पिंजौर। बच्चों को बस से पिक कर वापस घर की ओर जा रही महिला के गले से बाइक सवार दो झपटमारों चेन छीन ली और फिर मौके से फरार हो गए। घटना वीरवार शाम करीब साढ़े 3 बजे की है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में शिव शक्ति कालोनी निवासी महिला पूनम सक्सेना ने बताया कि वह वीरवार शाम करीब साढ़े 3 बजे अपने बच्चों को स्कूल बस से पिक करने आई थी, इस दौरान एक युवक उसके पीछे आया और उसके लगे से करीब एक तोले सोने की चेन झपट कर बाइक पर बैठ कर फरार हो गया। महिला पूनम ने बताया कि एक आरोपी बाइक चालक बाइक को स्टार्ट कर पहले से ही कुछ ही दूरी पर खड़ा था। महिला ने बताया कि भागते हुए झपटमारों की बाइक का केवल 958 नंबर ही नोट कर सकी। झपटमार आरोपी युवकों ने सिर पर काली टोपी पहन रखी थी, इसके साथ में उनके पहने हुए कपड़े भी काले रंग के थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 379 ए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।