{"_id":"5bd0ce17bdec22699275881a","slug":"15404108675-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक रोहित राणा सुसाइड़ मामला.","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैनिक रोहित राणा सुसाइड़ मामला.
Updated Thu, 25 Oct 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनिक रोहित राणा सुसाइड़ मामला.
- पुलिस दो साल बाद भी नहीं दायर कर पाई चार्जशीट
- फारेंसिक जांच रिपोर्ट में आया सामने रोहित ने खुद लिखा सुसाइड नोट
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सैनिक रोहित राणा के मामले में पुलिस की ओर से अभी तक चार्जशीट दायर नहीं की गई है। 2016 को आईपीसी की धारा-306 के तहत पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की। अभी तक यह चार्जशीट जिला अदालत में फाइल नहीं हो पाई है।
उल्लेखनीय है कि पंचकूला स्थित कमांड अस्पताल में 4 सितंबर 2016 को बीनेवाल जिला गढ़शंकर निवासी सैनिक रोहित राणा ने फंदा लगा लिया था। घटनास्थल पर चेकिंग के दौरान फॉरेंसिंक टीम को तकिए के नीचे सुसाइड नोट मिला था। इसमें साफ लिखा था कि रोहित ने अपनी पत्नी व ससुराल वालों से तंग आकर इतना बड़ा कदम उठाया है। मृतक के पिता की शिकायत पर चंडी मन्दिर पुलिस पांच सितंबर 2016 को आईपीसी की धारा 306 के तहत ससुराल परिवार के सुदर्शन सिंह व पवन कुमार दोनों निवासी थाना हरौली जिला ऊना, बाला देवी व पत्नी प्रियंका दोनों निवासी मोहाली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। सुसाइड नोट व रोहित की पुरानी लिखित कापी व हस्ताक्षरों का मिलान करवाने लिए उसे फॉरेंसिक लैब भेजा गया था। इसकी रिपोर्ट 17 अगस्त 2018 को आ गई थी। एडवोकेट महेश बंसल ने बताया कि फॉरेंसिंक जांच रिपोर्ट अनुसार सुसाइड नोट की लिखित और हस्ताक्षर रोहित के ही हैं। इसके बाद भी पुलिस चार्जशीट फाइल करने में फेल रही है।