फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   अवैध खनन के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार

अवैध खनन के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार

Thu, 25 Oct 2018 01:24 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
अवैध  खनन के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार
अवैध खनन में पांच लोग गिरफ्तार, जमानत पर छूटे
विज्ञापन


- पुलिस ने आठ दिन पहले पकड़े थे आठ टिप्पर और दो जेसीबी मशीन
- 16 अक्तूबर को अवैध खनन करने वालों पर खनन विभाग और पंचकूला पुलिस ने संयुक्त रूप से की थी कार्रवाई

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। जिले में अवैैध खनन करने वालों में से चंडीमंदिर थाने की पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अवैध खनन के मामले में आरोपी मंगल सिंह निवासी रामगढ़ शिवड़ी थाना पिंजौर, प्रमोद कुमार निवासी गांव मुबारकपुर, जिला मोहाली, हरविंदर सिंह निवासी मोहाली जिला, बीरबल प्रसाद निवासी सेक्टर -25 पंचकूला, कुलवंत सिंह निवासी देवीनगर सेक्टर-3 पंचकूला को गिरफ्तार किया है। इसके साह ही पांच टिप्पर भी पकड़े गए है। पांचों आरोपियों को जिला अदालत से जमानत मिल गई।

16 अक्तूबर को मारा था छापा
16 अक्तूबर को जिले में अवैध खनन करने वालों को खनन विभाग और पंचकूला पुलिस ने संयुक्त रूप से सख्त कार्रवाई की थी। सेक्टर- 25 में बंदर घाटी के पास चल रही अवैध माइनिंग के खिलाफ चंडीमंदिर थाना पुलिस ने खनन अधिकारियों के साथ मिलकर छापेमारी की थी। इस छापेमारी में कोई आरोपी पकड़ में नहीं आया। पुलिस की ओर से दस टिप्पर और दो जेसीबी मशीन इंपाउंड कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 379 और 188 आइपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


चंडीमंदिर थाने के इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने बताया कि रात दो बजे खनन की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और खनन विभाग के अधिकारियों की टीम ने छापेमारी की। इसमें पुलिस की दो जिप्सी की मदद ली गई। इस दौरान जब बंदर घाटी पर पुलिस पहुंची तो टिप्पर में बालू भर रहे लोग भाग निकले। इस दौरान वे दो जेसीबी और आठ टिप्पर छोड़ गए। उन्होंने बताया कि जिले की नदियों में रात के समय रोजाना सैकड़ों टिप्पर रेत और पत्थर चोरी कर रहे हैं, लेकिन पिछले लंबे समय से इस अवैध धंधे पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी। इस मामले में हाईकोर्ट में भी अपील हो चुकी है। अब पुलिस व खनन विभाग ने कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि पिछले काफी दिनों से सूचना आ रही थी कि बंदरघाटी के पास अवैध खनन हो रहा है। पत्थर और रेत चोरी किया जा रहा है। सोमवार रात को खनन विभाग और पुलिस की टीम ने बंदरघाटी में रेड मारी, लेकिन खनन करने वाले वाहन मौके पर छोड़कर भाग गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां होती है अवैध माइनिंग
चरनिया, बुर्जकोटियां, मौली, टिब्बी, श्यामटू, भूड-मंडलाए, खटौली नदी, घग्गर नदी, जट्टां माजरी, सारसा नदी, खेत पुराली, रात्तेवाली एरिया, बाड़ गोदाम, कीरतपुर, पपलोहा, टांगरी नदी, रायपुर, नटवाल, सरकपुर, भानू, मढांवाला, बेलवाली, शाहपुर नदी, बतौड़, मानकटबरा, जसवंतगढ, टोका, सेक्टर 28, आसरे वाली, गरीड़ा, नयानगर, सुल्तानपुर, बेलवाली-कोट, रिहौड़, बतौड़, मौली, नटवाल, रामपुर, नारायणपुर, माणक्या व खेतपुराली के गांवों के साथ लगती नदियों में अवैध खनन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed