{"_id":"5bd0cdfdbdec2269bc7fe5f8","slug":"15404108418-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली क्राइम ब्रांच का रोब दिखाकर वेस्टर्न कमांड के जवान से डेढ लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली क्राइम ब्रांच का रोब दिखाकर वेस्टर्न कमांड के जवान से डेढ लाख की लूट
Updated Thu, 25 Oct 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली क्राइम ब्रांच का रौब दिखाकर वेस्टर्न कमांड के जवान से डेढ़ लाख की लूट
- दिल्ली निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से पंचकूला आ रहा था जवान
- छुट्टियों में अपने घर मध्यप्रदेश से वापस लौटते समय हुई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। दिल्ली निजामुद्दीन स्टेशन पर वेस्टर्न कमांड एरिया के सिविलियन मेसेंजर पद पर तैनात जवान को क्राइम ब्रांच व आर्मी का झांसा देकर एटीएम, पर्स व सामान लूट लिया। क्राइम ब्रांच का डर व दबाव डालकर एटीएम का पासवर्ड भी पूछ लिया। थोड़ी देर बाद ही वेस्टर्न कमांड कर्मी रामजी लखेरा के अकाउंट से डेढ़ लाख रुपये भी निकाल लिए गए। मामला पंचकूला चंडीमंदिर पुलिस थाने में दर्ज करवाया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में वेस्टर्न कमांड़ एरिया के सिविलियन मेसेंजर पद पर तैनात जवान रामजी लखेरा ने बताया कि वे छुट्टियों पर अपने घर मध्यप्रदेश गए हुए थे। जब वे वापस आ रहे थे तो दिल्ली निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से बाहर आकर बस स्टॉप पर पुरानी दिल्ली जाने वाली बस का इंतजार करने लगे। पुरानी दिल्ली से रामजी लखेरा ने अंबाला कैंट की ट्रेन पकड़नी थी। शाम को करीब छह बजे जब बस स्टॉप पर बस का इंतजार कर रहे थे तो इसी दौरान एक नौजवान लड़का उनके पास आकर पूछने लगा कि आप कहां जा रहे हैं। उन्होंने उसे कहा कि वह पुरानी दिल्ली जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा है वहां से उसने अंबाला कैंट के लिए ट्रेन पकड़नी है। बातों ही बातों में युवक ने कहा कि वह भी आर्मी में है और अंबाला कैंट जाना है। इसी दौरान एक गाड़ी उनके पास आकर रुकी जिसमें दो युवक बैठे हुए थे। उन्होंने उनसे व उसके साथ खड़े युवक से पुरानी दिल्ली जाने का रास्ता पूछा तब उक्त युवक ने कहा कि उन्हें भी वहीं जाना है हम आपको रास्ता भी बता देंगे। आप हमें छोड़ भी देना। इसके बाद कार चालक ने दोनों को गाड़ी में बैठा लिया। कुछ ही दूरी पर जाकर गाड़ी चला रहे युवकों ने कहा, कि वह दिल्ली क्राइम ब्रांच से हैं और गाड़ी साइड में रोक ली। उन्होंने कहा कि दिल्ली में एक डकैती हो गई है जिसके चलते हम राउंड पर है जो भी हमें संदिग्ध लग रहा है उसकी तलाशी ले रहे हैं। जिसके बाद उन्होंने संदिग्ध बताकर तलाशी लेना शुरू कर दिया। तलाशी के दौरान उन्होंने रामजी लखेरा का एटीएम, पर्स, तीन हजार कैश सहित सारा सामान ले लिया और साथ ही डरा धमका कर एटीएम का पासवर्ड भी पूछ लिया। उसके बाद गाड़ी में सवार युवक जो खुद को क्राइम ब्रांच से बता रहे थे उन्होंने कहा कि इन एटीएम और दस्तावेजों को वेरिफाई करने के बाद वह वापस करेंगे। इतना कहने के बाद वे सड़क पर छोड़कर चले गए। बताया कि कई घंटों तक उनके वापिस आने का इंतजार करता रहा, लेकिन आरोपी वापस नहीं आए। रामजी लखेरा ने बताया कि पंचकूला स्थित चंडीमंदिर कैंट एरिया में जैसे-तैसे पहुंचे, लेकिन यहां आने के दौरान उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि उसके एटीएम से डेढ़ लाख रुपये निकाले गए है। जिसके बाद उन्होंने इस मामले की शिकायत सेक्टर-23 स्थित चंडीमंदिर पुलिस थाने में दी। जिस पर पुलिस ने अब आईपीसी की धारा 379ए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चंडीमंदिर थाने के इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही यह पता लगाया जाएगा कि किस एटीएम से यह पैसे निकाले गए हैं।