फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   पंचर हुए ट्रक का पीछे से आ रहे तेज गति ट्रक ने मारी टक्कर,एक घायल

पंचर हुए ट्रक का पीछे से आ रहे तेज गति ट्रक ने मारी टक्कर,एक घायल

Sun, 09 Sep 2018 01:53 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
पंचर हुए ट्रक का पीछे से आ रहे तेज गति ट्रक ने मारी टक्कर,एक घायल
खडे़ ट्रक में पीछे से दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर, एक घायल
विज्ञापन

पिंजौर। पिंजौर-कालका बाइपास पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए जबकि परिचालक को चोटें आई। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ओमप्रकाश गिरी ने बताया कि हाइवे पर पेट्रोलिंग के दौरान उन्हें ट्रकों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली थी जिस पर एक टैंकर से रिस रहे डीजल को देख एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। मौके पर ट्रक चालक ने बताया कि उसके ट्रक का टायर पंक्चर होने की वजह से वह उसे बदल रहा था। इस दौरान पीछे से आ रहे तेज गति में एक अन्य ट्रक ने टक्कर मार दी। गनीमत रही कि टक्कर के बाद ट्रक सड़क किनारे कई फुट गहरी खाई में नहीं लुढ़के। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम, पीसीआर और हाइवे की एंबुलेंस पहुंची। घायल का एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed