{"_id":"5b7332ce42c79249f66a515d","slug":"15342762941-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सिडेंट में पांच वर्षीय बच्चे की मौत पर परिजनों का बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक्सिडेंट में पांच वर्षीय बच्चे की मौत पर परिजनों का बवाल
Updated Wed, 15 Aug 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चे की मौत पर परिजनों का बवाल, गिरफ्तारी की मांग पर अडे़
- बच्चे के शव के साथ सेक्टर-11 की सड़क पर बैठे परिजन, कड़ी मशक्कत के बाद सड़क से हटाया
- परिजनों ने घटना के बाद एक महिला पर केस दर्ज न करवाने के लिए दो लाख रुपये देने का आरोप लगाया
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-11 की पार्किंग में एक कार की टक्कर से पांच वर्षीय बच्चे की मौत को लेकर परिजन घटनास्थल के नजदीक बच्चे के शव के साथ बैठ गए। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सड़क को खाली कराया, लेकिन पूरे दिन परिजन और पड़ोसी आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान पुलिस ने नजदीक ही एक सैलून में लगे सीसीटीवी के फुटेज भी खंगाले, लेकिन सुराग नहीं मिला। परिजनों का आरोप है कि इस घटना के बाद एक महिला ने केस दर्ज न करवाने के लिए दो लाख रुपये देने की बात कही थी। पुलिस मामला दर्ज कर इस छानबीन में जुट गई है। सोमवार शाम हुए एक्सीडेंट में पांच वर्षीय अमन की मौत हो गई, जबकि साढ़े तीन वर्षीय बच्ची असमीन जख्मी हो गई।
शाम के वक्त सेक्टर-11 स्थित गीता मंदिर के नजदीक पार्किंग के पास खेलते हुए दो बच्चे कार की चपेट में उस वक्त आ गए। तेज रफ्तार कार चालक ने एक बच्चे को कुचल दिया जबकि दूसरी बच्ची भी चपेट में आई गई। एक्सीडेंट के बाद अमन की मौत हो गई जबकि असमीन को भी कई जगहों पर गुम चोटें आई हैं। मृतक के पिता रजनीश ने बताया कि उत्तर प्रदेश के हरदोई से अपने बेटे के साथ माता मनसा के दर्शन के लिए पंचकूला आए थे। उन्होंने खेलते हुए बच्चों पर कार चढ़ाने वाले कातिल के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। सेक्टर-पांच थाना के एसएचओ अरविंद ने बताया कि मामला दर्ज कर सभी पहलुओं की छानबीन की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।