फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   दुष्कर्म का लगाया आरोप, थाने में मुकरी महिला

दुष्कर्म का लगाया आरोप, थाने में मुकरी महिला

Wed, 25 Jul 2018 01:29 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म का लगाया आरोप, थाने में मुकरी महिला
दुष्कर्म का लगाया आरोप, थाने में मुकरी महिला
विज्ञापन

कहा पति के साथ नहीं, आरोपी युवक से करना चाहती है शादी
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। चंडीगढ़-पंचकूला सीमा पर रहने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म मामले की शिकायत मिलते ही दोनों पुलिस मौके पर पहुंच गई। पहले इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस आई, लेकिन तत्काल पंचकूला पुलिस भी पहुंच गई। मौके पर पहुंचने के बाद महिला को महिला पुलिस थाने लाकर उसके बयान दर्ज किए गए। हालांकि महिला के मुकर जाने पर इस मामले में पुलिस में फिलहाल इस मामले की शिकायत दर्ज नहीं की गई है। दरअसल, महिला ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वह अपने पति के साथ रहना नहीं चाहती है बल्कि उस युवक से शादी करना चाहती है। महिला ने दुष्कर्म से भी इंकार कर दिया है।

दरअसल, सड़क के किनारे एक झुग्गी में पति और बच्चों के साथ रहने वाली महिला के पति अमरनाथ यात्रा पर गए थे। लौटने पर पड़ोस में रहने वाले किसी ने बताया कि पति की गैर मौजूदगी में एक युवक जो पास में ही नौकरी करता है, अक्सर आता जाता था। इस बात को लेकर जब हंगामा चल रहा था उस वक्त पुलिस को बताया गया कि नशीला पेय देकर उस महिला के साथ दुष्कर्म किया जा रहा था। इस दौरान बच्चों को भी कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिला दिया जाता था ताकि उनकी नींद न खुले। हालांकि थाने में महिला की ओर से दर्ज कराए गए बयान में उसने साफ कर दिया है कि वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है। जिसे आरोपी बताया जा रहा था, महिला ने उससे शादी करने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed