{"_id":"5b5785134f1c1b48748b6d24","slug":"15324623505-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संचालित होने वाले रिजॉटर्स पर गिरेगी गैंगरेप की गाज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध संचालित होने वाले रिजॉटर्स पर गिरेगी गैंगरेप की गाज
Updated Wed, 25 Jul 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध संचालित होने वाले रिजॉटर्स पर गिरेगी गाज
- मोरनी में संचालित होने वाले अवैध रिजॉर्ट्स होंगे 10 दिनों में बंद
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। गेस्ट हाउस में गैंगरेप के रैकेट का खुलासा होते ही मोरनी में संचालित होने वाले सभी अवैध रिजॉर्ट्स को बंद करने की तैयारी हो गई है। पुलिस उपायुक्त राजेंद्र कुमार मीणा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मोरनी में जितने भी रिजॉर्ट चल रहे हैं। वे मानकों को पूरा करते हैं या नहीं, इसकी जांच करें। उन्होंने कहा कि मोरनी क्षेत्र में संचालित रिजॉर्ट्स की चेकिंग चल रही है और जहां भी अवैध गतिविधियों में रिजॉर्ट मालिकों की संलिप्तता पाई जाएगी, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगले 10 दिनों में मोरनी में चल रहे सभी अवैध रिजॉर्ट्स बंद कर दिए जाएंगे। इसी सिलसिले में मंगलवार को थापली में दो इकाईयों में छापेमारी के बाद उन्हें बंद कर दिया गया।
गौरतलब है कि मोरनी-रायपुररानी क्षेत्र में 91 रिजॉर्ट्स और गेस्ट हाउस हैं। पहाड़ी क्षेत्र होने की वजह से अक्सर यहां लोग पहुंचते हैं, लेकिन अवैध धंधे का खुलासा होने के बाद पुलिस ने इस पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कई ऐसे रिजॉर्ट्स और गेस्ट हाउस हैं, जो संचालन के लिए तय मानकों को भी नहीं पूरा करते हैं। लवली गेस्ट हाउस में हुई घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में और सख्ती शुरू कर दी है, जिस पर अन्य विभागों से भी सहयोग लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
अधिकतर में सुरक्षा के लिहाज से नहीं हैं माकूल इंतजाम
वीरानी में होने की वजह से यहां पहुंचने वालों की सुरक्षा के लिहाज से भी कई गेस्ट हाउस और रिजॉर्ट्स में माकूल इंतजाम नहीं है। सीसीटीवी कैमरे, विजिटर्स रजिस्टर के अलावा मानकों के मुताबिक तय शर्तों को पूरा नहीं करने वाले अवैध इकाईयों पर गाज गिरना लगभग तय हो गया है।