फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   हिंसा मामले की एक और विडियो जारी

हिंसा मामले की एक और विडियो जारी

Tue, 22 May 2018 01:48 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
हिंसा मामले की एक और विडियो जारी
हिंसा मामले की एक और वीडियो जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। 25 अगस्त, 2017 को साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी करार देने के बाद पंचकूला में भड़की हिंसा में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी ने एक और वीडियो जारी किया है। इसमें हिंसा के मास्टर माइंड आदित्य इंसां सहित कई अन्य आरोपी है जिन पर इनाम घोषित हैं।

एसीपी, क्राइम आदर्शदीप ने बताया कि जो आरोपी अब तक फरार चल रहे हैं, उनकी सूचना देने वालों पर घोषित इनाम भी इस वीडियो में हैं। इसके तहत घोषित आरोपियों की सूचना देने वालों को 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। वहीं, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। पंचकूला पुलिस को इस मामले में आदित्य इंसां, अमरीक सिंह, इकबाल सिंह, फूल कुमार, अभिजीत, जसबीर सिंह, नवीन नागपाल और गुलाब मल सहित अन्य आरोपियों की तलाश है। हिंसा मामले में अभी भी 20 से अधिक आरोपियों की पुलिस को तलाश है। इसके लिए पुलिस की ओर से वॉट्स एप नंबर भी जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed