फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   सकेतड़ी मंदिर से चुराए गए आभूषण बरामद करेगी पुलिस

सकेतड़ी मंदिर से चुराए गए आभूषण बरामद करेगी पुलिस

Wed, 02 May 2018 01:44 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
सकेतड़ी मंदिर से चुराए गए आभूषण बरामद करेगी पुलिस
सकेतड़ी मंदिर से चुराए गए आभूषण बरामद करेगी पुलिस
विज्ञापन


- चार आरोपियों को लाया गया प्रोडक्शन रिमांड पर, अन्य आरोपियों की भी होगी गिरफ्तारी
- सात मई तक पुलिस रिमांड में पुलिस बरामद करेगी ज्वेलरी

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
सकेतड़ी मंदिर में लाखों रुपये के आभूषण की चोरी के मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों को चंडीगढ़ पुलिस से प्रोडक्शन रिमांड पर लाया गया। आरोपियों से ज्वेलरी की बरामदगी सहित इस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को भी पुलिस गिरफ्तार करेगी। सभी चार आरोपियों को सात मई तक के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है इस दौरान पुलिस उनसे बरामदगी के अलावा अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करेगी।
18-19 फरवरी की रात सकेतड़ी के प्राचीन शिव मंदिर में देर रात हुई भगवान की मूर्तियों से लाखों के आभूषण की चोरी हो गई थी। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगालने के दौरान इस वारदात में पांच-छह आरोपियों के शामिल होने की बात सामने आई थी। पुलिस टीम लगातार छापेमारी करती रही, आखिरकार चंडीगढ़ पुलिस ने हाल ही में दिल्ली से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उत्तराखंड निवासी आरोपी रेशम सिंह ग्रेजुएट है जबकि मेरठ निवासी दोनों आरोपी मनवीर सिंह और हरजीत सिंह के खिलाफ पहले ही आपराधिक मामले दर्ज हैं। पंचकूला सहित आसपास के अन्य मंदिरों से आभूषणों की चोरी में शामिल आरोपी गहने उत्तराखंड निवासी ज्वेलर हनुमान व दूसरे ज्वेलर को बेच देते थे। सीआईए ने आरोपियों की सात मई तक रिमांड ले ली है, जिनसे पूछताछ के साथ साथ चोरी के आभूषणों को बरामद करेगी।
विज्ञापन

आरोपी रेशम सिंह पहले भी मलेशिया में रहकर वहां काम कर चुका है जबकि इनमें से एक आरोपी गुरुद्वारे में तबला भी बजाने का काम करता रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ज्वेलर से आभूषण की बरामदगी के बाद इस मामले से जुड़े तमाम पहलुओं का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed