फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   पुलिस ने होटल नॉर्थ पार्क के पास गांव चौकी से शुक्रवार को एक 27 वर्षीय युवक का शव बरामद किया था

पुलिस ने होटल नॉर्थ पार्क के पास गांव चौकी से शुक्रवार को एक 27 वर्षीय युवक का शव बरामद किया था

Mon, 19 Mar 2018 01:39 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने होटल नॉर्थ पार्क के पास गांव चौकी से शुक्रवार को एक 27 वर्षीय युवक का शव बरामद किया था
परमिंदर की कार बेचकर चुकाना था दो लाख का कर्ज, चौथा हत्यारोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


- युवक की हत्या मामले में महिला समेत पांच गिरफ्तार
- पुलिस ने होटल नॉर्थ पार्क के पास गांव चौकी से शुक्रवार को 27 वर्षीय युवक का किया था शव बरामद

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
पुलिस ने होटल नॉर्थ पार्क के पास गांव चौकी से शुक्रवार को एक 27 वर्षीय युवक का शव बरामद किया था। युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत पांच लागों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमरजीत सिंह (29) हल्लोमाजरा निवासी, संजीव (26) जुझार नगर मोहाली निवासी, पूजा(23) संजीव की पत्नी व बिटू चंडीगढ़ सेक्टर-25 निवासी व मलोया निवासी ललित के रूप में हुई है। पुलिस ने इनमें से चार आरोपियों का रविवार को मेडिकल करवाने के बाद अदालत में पेश किया। जहां से पूजा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जबकि अन्य सभी आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं ललित की गिरफ्तारी रविवार की देर शाम पुलिस ने की है। इसलिए उसे पुलिस सोमवार को अदालत में पेश करेगी। वहीं अदालत में पेशी के बाद पूजा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जब की अन्य सभी आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार को पूजा ने अमरजीत के कहने पर परविंदर को फोन किया था और कहा था कि आप के लिए नौकरी की तलाश की है आप घर पर आ जाओ। जिसके बाद परविंदर पूजा के घर पर चला गया। सभी ने पूजा के घर पर बैठकर शराब पी और घूमने का प्लान बनाया। उस समय पूजा के घर पर अमरजीत, पूजा का पति संजीव, बिट्टू व एक अन्य आरोपी मौजूद था। परविंदर आरोपियों की मंशा को भांप नहीं पाया। सभी उसे चौंकी गांव की तरफ ले गए। अमरजीत ने पेशाब करने के बहाने परविंदर से गाड़ी रुकवाई। जब अमरजीत गाड़ी से बाहर निकला और उल्टी करने का बहाना करने लगा। जिस पर परविंदर गाड़ी से बाहर आया और उसे देखने लगा तभी अमरजीत ने उस पर पत्थर से वार कर दिया। इसी दौरान कार में सवार अन्य आरोपियों ने परविंदर पर पत्थरों से वार किया और उसके चेहरे को लहूलुहान कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


गाड़ी बेचकर कर्ज चुकाने की मंशा से की हत्या
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अमरजीत ने ही परविंदर की हत्या की साजिश रची थी। बताया जा रहा है कि अमरजीत के ऊपर ढाई लाख रुपये का कर्जा है। जिसे चुकाने के लिए उसने परविंदर की हत्या की और उसकी ऑल्टो कार बेच कर उसे अपनी उधारी चुकानी थी। पुलिस ने परविंदर के फोन डिटेल के जरिए आरोपियों तक पहुंच सकी है। अभी फिलहाल पुलिस इस वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed