फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   पंचकूला सेक्टर 25 में सिंह नाला चौ पर बने रहे नवनिर्माण पुल के पास हुआ सड़क हादसा

पंचकूला सेक्टर 25 में सिंह नाला चौ पर बने रहे नवनिर्माण पुल के पास हुआ सड़क हादसा

Mon, 19 Mar 2018 01:39 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला सेक्टर 25 में सिंह नाला चौ पर बने रहे नवनिर्माण पुल के पास हुआ सड़क हादसा
तेज रफ्तार टिप्पर ने एक्टिवा को मारी टक्कर, महिला की मौत
विज्ञापन

- पंचकूला के सेक्टर-25 में सिंह नाला पर बन रहे पुल के पास हुआ सड़क हादसा
- सेक्टर-24 निवासी रोहित और उसकी मां किरण सामान लेने जा रहे थे मार्केट
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
रविवार दोपहर सेक्टर-25 में सिंह नाला पर बन रहे नवनिर्मित पुल के पास तेज रफ्तार टिप्पर ने एक एक्टिवा सवार युवक और महिला को टक्कर मार दी। इस एक्टिवा पर सेक्टर-24 में रहने वाला एक व्यक्ति और उसकी मां सवार थी। इसी दौरान यहां टिप्पर ने इन्हें टक्कर मार दी, जिसके चलते सेक्टर-24 निवासी रोहित और उसकी मां किरण को गंभीर चोटें आई। जिसके बाद उन्हें पंचकूला सेक्टर-छह के जनरल अस्पताल में लाया गया। जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने इलाज के दौरान किरण को मृत घोषित कर दिया।

दरअसल रोहित और उसकी मां किरण मार्केट से कुछ सामान लेने के लिए एक्टिवा पर घर से निकले थे। सामान खरीदने के बाद वह घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार टिप्पर ने उन्हें चपेट में ले लिया। रोहित ने हेल्मेट पहन रखा था, तो वो बच गया। लेकिन उसकी मां किरण के सिर पर गंभीर चोटें आई। वहीं हादसे के बाद मौके पर बहुत ज्यादा खून बह गया था। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और एंबुलेंस को बुलाया। जिसके बाद एंबुलेंस से दोनों को यहां अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने किरण को मृत घोषित कर दिया। वहीं टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को टिप्पर के आधे अधूरे नंबर के बारे में जानकारी दी है। जिसके बाद अब टिप्पर और उसके चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed