फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   डेढ़ घंटे में कार चोरी की दो वारदातें

डेढ़ घंटे में कार चोरी की दो वारदातें

Thu, 15 Mar 2018 02:04 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
डेढ़ घंटे में कार चोरी की दो वारदातें
डिग्गी में पुलिस की वर्दी देख कार छोड़कर फरार हुए चोर
विज्ञापन

डेढ़ घंटे में कार चोरी की दो वारदातें, एक जीरकपुर से तो दूसरी पंचकूला के सेक्टर-15 से चुराई

- सीसीटीवी फुटेज से खुल सकता है चोरी का राज
- एस्टीम कार चुराने के लिए चोरी की जेन कार से आए थे चोर
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
डेढ़ घंटे में कार चोरी की दो वारदातों को अंजाम देने के बाद चोरों ने इंडस्ट्रियल एरिया में एक कार छोड़ दी। आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने इसलिए इंडस्ट्रियल एरिया में चोरी की जेन छोड़ दी, क्योंकि इसमें पुलिस की वर्दी रखी हुई थी। पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने जेन कार छोड़ दी जबकि सेक्टर-15 से चुराई गई सफेद रंग की एस्टीम लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है, लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं मिल सका है।
जीरकपुर के वीआईपी एन्क्लेव में रहने वाले चंडीगढ़ पुलिस के रिटायर्ड एसआई करण सिंह ने बताया कि रात करीब 10 बजे वह अपने घर लौटे। उस वक्त घर के बाहर उनकी कार खड़ी थी, लेकिन सुबह गायब थी। जब मामला दर्ज कराने पहुंचे तो पंचकूला में जेन कार खड़ी होने की सूचना मिली। इस कार में पुलिस की वर्दी भी थी, जो पिछले करीब छह महीने से इसी कार की डिग्गी में रखी हुई थी।
विज्ञापन

इस घटना पर रिटायर्ड एसआई ने कहा कि मेरी जेन कार की पिछली सीट का शीशा टूटा हुआ था, इस वजह से शायद चोरों ने उसी कार पर हाथ साफ कर लिया। उधर, सेक्टर-15 निवासी बलिवन्दर सिंह मंगलवार रात करीब 11.50 बजे मकान नंबर 1305 के सामने खड़ी सफेद रंग की एस्टीम चुरा ले गए। बलविंदर ने बताया कि वह स्कूल में गाड़ी चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलविंदर सिंह ने बताया कि उनके घर के पास मौजूद सीसीटीवी फुटेज में जेन कार जाती हुई दिखी, जो सुबह इंडस्ट्रियल एरिया में खड़ी थी। इंडस्ट्रियल एरिया में आसपास की सीसीटीवी फुटेज में भी जेन को पार्क करते वक्त लाइट दिखी, जिससे यह बात साफ होती है कि चोरों ने कार को यही छोड़ दिया। कार में रखी वर्दी के बारे में एसआई करण सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से किसी जरूरतमंद पुलिस कर्मी को देने की सोच रहे थे। लेकिन, इसी बीच कार की चोरी हुई, जिसे खंगालते हुए चोरों की नजर वर्दी पर पड़ी होगी।

इस मामले की छानबीन क्राइम ब्रांच कर रही है। सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके। इंडस्ट्रियल एरिया से चंडीगढ़ जाने के लिए विकास नगर से होकर रास्ता है जबकि पंजाब के हरमिलाप नगर और बल्टाना के लिए सड़क महज आधे किलोमीटर के दायरे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed