फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   युवती को नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म का आरोप

युवती को नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म का आरोप

Sun, 04 Mar 2018 01:25 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
युवती को नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म का आरोप
दोस्त ने युवती के साथ होटल में किया रेप
विज्ञापन

शराब पिलाकर सेक्टर-5 में दिया वारदात को अंजाम, आरोपी पर केस दर्ज
युवती के साथ गैंगरेप की आशंका, आरोपी से पूछताछ में होगा खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
सेक्टर-पांच के एक होटल में शराब पिलाकर युवती के साथ दुराचार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता और आरोपी दोनों ही चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। आशंका है कि युवती के साथ गैंगरेप किया गया है।
एक फरवरी को दोनों सेक्टर-पांच के एक होटल में खुद को पति-पत्नी बताते हुए रुकने के लिए दोपहर बाद 1.35 बजे पहुंचे थे। होटल में आरोपी ने खुद को विकास नगर निवासी बताया, जबकि वह अभी नया गांव में रह रहा है। आरोपी कैब चालक है, जबकि युवती एक कंपनी में नौकरी करती है। कैब में आने-जाने के दौरान दोनों में अच्छी जान-पहचान हो गई।
विज्ञापन

एक फरवरी की रात करीब 8.30 बजे युवती ने होटल के रिसेप्शन पर इंटरकॉम पर फोन कर कहा कि उसके साथ आया युवक कमल, उसका मोबाइल लेकर चला गया है। मोबाइल में कई अहम डिटेल्स हैं, जो उसे घर जाने से पहले चाहिए। होटल कर्मियों ने आरोपी युवक के फोन पर संपर्क कर उसे होटल बुलाया, लेकिन पहली बार उसने अपने किसी दोस्त को भेजते हुए युवती को साथ ले आने को कहा। होटल कर्मियों ने जब लड़की को अकेले नहीं जाने दिया तो आरोपी कमल को खुद आना पड़ा। उसके पहुंचने पर युवती के साथ काफी बहस भी हुई, लेकिन रात करीब 11.30 बजे युवती को वहां से अपने साथ ले गया। बहस के दौरान युवती ने बताया कि मोबाइल की कीमत 11 हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
मोबाइल से खुल सकता है राज
युवती ने बार-बार होटल कर्मियों को फोन कर मोबाइल ढूंढने के लिए कहा। सवाल यह उठता है कि आखिरकार युवती का मोबाइल किसने और क्यों गायब किया। उस मोबाइल में ऐसा क्या था, जिसकी वजह से मोबाइल गायब हो गया था।


कोट्स
युवती की शिकायत पर पुलिस ने महिला थाने में आरोपी के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के सामने रविवार को पेश किया। रिमांड लेकर आरोपी से अन्य लोगों के भी मामले में शामिल होने के बारे में पूछताछ की जाएगी।
-राजेश कुमारी, एसएचओ, महिला थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed