फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   हाय... से बात पहुंची गिफ्ट में टी-शर्ट भेजने तक

हाय... से बात पहुंची गिफ्ट में टी-शर्ट भेजने तक

Tue, 06 Feb 2018 01:24 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
हाय... से बात पहुंची गिफ्ट में टी-शर्ट भेजने तक
हाय... से बात पहुंची गिफ्ट में टी-शर्ट भेजने तक
विज्ञापन


- कथित ब्रिटिश महिला पर बुजुर्ग ने लगाया 2.04 लाख की धोखाधड़ी का आरोप
- डेढ़ साल बाद दर्ज किया गया फ्रॉड का मामला

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
61 वर्षीय बुजुर्ग रमेश दहिया को नहीं मालूम था कि कथित ब्रिटिश महिला जेनिफर को हाय...लिखने के बदले में 2.04 लाख रुपये चुकाने होंगे। ब्रिटेन की एक महिला ने पहले गिफ्ट देने के नाम पर बुजुर्ग से 36 हजार 500 रुपये ऐंठ लिए। फिर दिल्ली से किसी महिला से कॉल करवाते हुए बुजुर्ग को 10 हजार पौंड पार्सल में होने के नाम पर मनी लॉड्रिंग का केस दर्ज होने से बचने के लिए 1 लाख 18 हजार रुपये जमा करवाने को कहा। इसके बाद केस सेटल होने की बात कहते हुए बुजुर्ग से पौंड को रुपये में बदलने के 50 हजार रुपये चुकाने को कहा ताकि पूरी राशि का भुगतान किया जा सके। कुल मिलाकर इस पूरे प्रकरण में महिलाओं ने 2.04 लाख से अधिक रुपये की धोखाधड़ी कर डाली।
सेक्टर-25 निवासी रमेश दहिया ने भी हार न मानी और उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस को करीब डेढ़ साल पहले दी थी। इस मामले की छानबीन पुलिस और साइबर विंग ने भी की। आखिरकार, डीसीपी के आदेश पर चंडीमंदिर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर, इसमें छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

बुजुर्ग ने बताया कि उन्होंने ब्रिटिश मूल की कथित महिला को बताया कि भारत में महिलाओं से गिफ्ट लेने का रिवाज नहीं है, लेकिन वह बार-बार जिद करती रही। आखिरकार, बुजुर्ग ने एक टी-शर्ट लेने पर हामी भर दी, जिसके नाम पर उन्हें दो लाख रुपये का नुकसान हो गया। जांच अधिकारी एसआई प्रताप सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर, इसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed