{"_id":"5a78b58e4f1c1baa1b8b5cac","slug":"151786045015-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलबीर इंसां को भेजा न्यायिक हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दलबीर इंसां को भेजा न्यायिक हिरासत में
Updated Tue, 06 Feb 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलबीर इंसां को भेजा न्यायिक हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
हिंसा मामले में झज्जर से गिरफ्तार दलबीर इंसां को सोमवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 25 अगस्त को पंचकूला में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी करार देने के बाद हुई हिंसा के वक्त भी दलबीर यहां मौजूद था। रिमांड के दौरान पुलिस ने दलबीर के कब्जे से मोबाइल बरामद किया। इस दौरान आरोपी ने दलबीर इंसां से पंचकूला में उन स्थानों की पहचान करवाई जहां वह घटना के दिन मौजूद था। अब तक हिंसा मामले में फरार आरोपियों के बारे में भी पुलिस ने सुराग हासिल करने के लिए पूछताछ की। दलबीर से बरामद मोबाइल फोन को जांच के लिए भेज दिया गया है, जिसके रिकार्ड से खुलासा होगा कि हिंसा के दौरान वह किन-किन लोगों के संपर्क में था।