{"_id":"5a31811d4f1c1ba12d8b8702","slug":"15131938982-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसाद बेचने वाले युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रसाद बेचने वाले युवक की हत्या
Updated Thu, 14 Dec 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसाद बेचने वाले युवक की हत्या
बेखौफ बदमाशों ने भैंसा टिब्बा में सरेआम किया कत्ल
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
गांव भैंसा टिब्बा में दो अज्ञात युवकों ने तेजधार हथियार से मनसा देवी मंदिर के बाहर प्रसाद बेचने वाले जगदीप की हत्या कर दी। घटना शाम करीब 6.30 बजे की है। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है, वहीं घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।
पुलिस के मुताबिक शाम करीब 6.30 बजे मंदिर में प्रसाद बेचने वाला 24 वर्षीय जगदीप नूडल्स लेने जा रहा था। कुछ देर पहले जगदीप के भाई के साथ कुछ लड़कों की मारपीट हुई थी। इन युवकों की जगदीप से भी कहासुनी हुई, जिसके तुरंत बाद आरोपियों ने जगदीप पर कातिलाना हमला बोल दिया। गंभीर रूप से जख्मी जगदीप को सेक्टर-छह स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि तीन युवक आपस में लड़ रहे हैं। अचानक देखा उनमें से दो युवकों ने जगदीप पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में जगदीप को सिविल अस्पताल ले जाया गया, इसी दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी भी आसपास के ही रहने वाले हैं। आशंका जताई जा रही है कि पहले से भी उनकी कोई रंजिश रही हो।
जांच अधिकारी भगवान दास ने बताया कि आरोपियों ने भैंसा टिब्बा में एक लड़के की चाकू से हत्या कर दी। शव को कब्जे में लेकर, इस मामले से जुड़े तमाम पहलुओं की छानबीन की जा रही है। गुरुवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। जिस जगह युवक की हत्या की गई, वहां से कुछ दूरी पर ही पुलिस आयुक्त का दफ्तर है जबकि एमडीसी का पुराना थाना भी घटनास्थल से महज कुछ दूरी पर है।