फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   87 दिनों तक फरार आरोपी पवन इंसां ने यूपी में ली थी पनाह

87 दिनों तक फरार आरोपी पवन इंसां ने यूपी में ली थी पनाह

Tue, 28 Nov 2017 09:58 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
87 दिनों तक फरार आरोपी पवन इंसां ने यूपी में ली थी पनाह
नोएडा और रोहतक के ध्यानार्थ...........
विज्ञापन


पवन इंसां को यूपी में सरकारीकर्मी दी थी पनाह
-पुलिस छानबीन में जुटी, आदित्य का भी सुराग नहीं लगा
-87 दिनों तक फरार रहने के बाद पुलिस ने पवन को किया था गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
87 दिनों तक पुलिस को चमका देने वाला हिंसा भड़काने और साजिश रचने का आरोपी पवन इंसां ने छिपने के लिए उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में पनाह ली थी। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक व्यक्ति के पास अधिक दिन तक रुका था। पूछताछ में पवन ने पुलिस को बताया कि उसका साथी एक सरकारी कर्मी है और पंचकूला में हुई हिंसा के बाद से वह अपने दोस्त के साथ ही था। पूछताछ में हुए खुलासे के आधार पर पुलिस उस आरोपी की भी तलाश में जुटी है, जिसने पवन को पनाह दी थी।
लालड़ूू से 87 दिनों बाद गिरफ्तार पवन इंसां ने दंगा भड़काया था, जबकि इसके लिए उसे रकम भी दी गई थी। सिरसा के डेरे में हुई छापेमारी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से कैश और मोबाइल भी बरामद कर लिया था। मोबाइल की कॉल डिटेल्स से यह बात भी साफ हो जाएगी कि हिंसा की साजिश में पवन के साथ कौन-कौन शामिल था और इसकी भूमिका क्या थी। पुलिस ने पहले पवन इंसां को छह दिन की रिमांड पर लिया था। बाद में पूछताछ के लिए उसकी रिमांड बढ़ा दी गई थी। इस दौरान उसे यूपी भी ले जाया गया, जहां उसने पनाह ली थी।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि हिंसा भड़काने के लिए 17 अगस्त को सिरसा में हुई मीटिंग में जब साजिश रची गई थी, उस दौरान पवन इंसां सहित डेरे के तमाम करीबी वहां मौजूद थे। वहां से सभी को हिंसा भड़काने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
आदित्य के ठिकानों पर छापेमारी, पर नहीं हुई गिरफ्तारी
पवन इंसां से हुई पूछताछ के बाद पुलिस ने आदित्य इंसां के ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उसका लुक आउट नोटिस भी जारी हुए तीन महीने हो चुके हैं। इसके बाद से लगातार वाह पुलिस को चकमा दे रहा है। आला पुलिस अधिकारियों के मुताबिक उसकी जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो हो इनाम घोषित किया जाएगा। साथ ही उसे भगोड़ा भी घोषित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed