फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   लेक्चररार से पर्स की स्नैचिंग, पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से धर दबोचा

लेक्चररार से पर्स की स्नैचिंग, पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से धर दबोचा

Tue, 01 Aug 2017 01:18 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
लेक्चररार से पर्स की स्नैचिंग, पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से धर दबोचा
महिला लेक्चरर से पर्स छीन भाग रहे स्नैचर को लोगों ने पकड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
पंजाब यूनिवर्सिटी की एक लेक्चरर से सेक्टर-10 मार्केट से पर्स लेकर भाग रहे आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पर्स में कुछ रुपये और जरूरी दस्तावेज थे। पुलिस को शक है आरोपी इससे पहले भी पंचकूला-चंडीगढ़ में स्नैचिंग की वारदात में शामिल रहा है। गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

पकड़े गए युवक की पहचान 19 वर्षीय विपिन सक्सेना के तौर पर हुई है। पुलिस लेक्चरर पी आहुजा की शिकायत पर मामला दर्ज कर, आरोपी से पूछताछ कर रही है। वारदात के वक्त लेक्चरर सेक्टर-10 के एक सुपर स्टोर में अपनी मां के साथ खरीदारी के लिए गई थी। सेक्टर-10 चौकी प्रभारी ने बताया कि शिकायतकर्ता जैसे ही पार्किंग में पहुंची आरोपी हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गया। आरोपी जांच में अपने घर का पता बदल कर बता रहा है, लेकिन इसकी पुष्टि के लिए पुलिस आरोपी की मां से भी पूछताछ कर रही है। आरोपी विपिन सक्सेना और उसकी मां ने बताया कि मूलरूप से वह उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। स्थानीय पता वह कभी बुढ़नपुर तो कभी विकास नगर बता रहे हैं। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस छानबीन कर चंडीगढ़ पुलिस से भी जानकारी हासिल कर रही है कि आरोपी चंडीगढ़ में वारदात में तो शामिल नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed