{"_id":"62aad9a898ff4d3d3e1de3a8","slug":"15-tola-gold-jewelery-stolen-from-a-house-in-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: गावड़ गांव में फिर हुई चोरी की वारदात, आंगन में सोता रहा परिवार, चोरों ने 15 तोला सोना किया साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hisar News: गावड़ गांव में फिर हुई चोरी की वारदात, आंगन में सोता रहा परिवार, चोरों ने 15 तोला सोना किया साफ
Thu, 16 Jun 2022 12:51 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बालसमंद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बालसमंद (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:51 PM IST
सार
दो सप्ताह पहले भी गावड़ गांव में चोरों ने चार घरों में चोरी की वारदात की थी। उस समय करीब 20 तोले सोना के जेवरात और छह लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए थे।
विज्ञापन
घर में बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार के गावड़ गांव में एक बार फिर चोरी की वारदात हुई। इस बार चोरों ने सुमित सांगवान के घर को निशाना बनाया। चोर बेड के अंदर रखे 15 तोले सोने के जेवरात चोरी कर ले गए हैं। जब परिवार घर के आंगन में सो रहा था तभी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
सदर थाना पुलिस ने सुमित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी करने का केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस अभी तक गांव में हुई चोरी की पहली वारदात को ही नहीं सुलझा सकी है। गावड़ निवासी सुमित सांगवान ने बताया कि बुधवार रात को वह पारिवारिक सदस्यों के साथ घर के आंगन में सो रहा था।
विज्ञापन
कूलर की आवाज में कोई आहट सुनाई नहीं दी। सुबह उठे तो देखा कि कमरे के अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा और बेड खुला था। उन्होंने बताया कि चोर बेड के अंदर बिस्तर में रखे 15 तोले सोने के जेवरात चोरी कर ले गए हैं। बता दें कि दो सप्ताह पहले भी गावड़ गांव में चोरों ने चार घरों में चोरी की वारदात की थी। उस समय करीब 20 तोले सोना के जेवरात और छह लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए थे।
विज्ञापन