फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   14 children of haryana missing in Andhra Pradesh

आंध्र प्रदेश में गायब हुए हरियाणा के 14 बच्चे

Sun, 15 Mar 2015 07:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा) Updated Sun, 15 Mar 2015 07:04 PM IST
विज्ञापन
14 children of haryana missing in Andhra Pradesh

स्टडी टूर पर आंध्र प्रदेश गए हरियाणा के जवाहर नवोदय स्कूल में पढ़ने वाले 14 स्कूली बच्चे गायब हो गए। गायब हुए सभी बच्चे भिवानी के देवराला गांव स्थित जवाहर नवोदय स्कूल में पढ़ते थे और इनदिनों 1 साल के स्टडी टूर पर आंध्रप्रदेश के स्कूल में गए थे। इस मामले में वहां एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है।

विज्ञापन


देवराला स्कूल से एक साल के लिए स्टडी टूर पर 22 बच्चे आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले के पेडावेगी गांव स्थित जवाहर नवोदय स्कूल गए थे। इनमें सात लड़कियां भी शामिल हैं। इन बच्चों को 28 मार्च को भिवानी के लिए रवाना होना है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब छह बजे भिवानी के 14 बच्चें संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गए। यह सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन चिंता में पड़ गए। सभी अपने स्तर पर आंध्र प्रदेश में स्कूल मैनेजमेंट, पुलिस से संपर्क साधने में जुट गए। देर सायं तक बच्चों की सूचना नहीं मिलने पर अब कई बच्चों के परिजन आंध्र प्रदेश जाने की तैयारी में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


झगडे़ के बाद हुए गायब
एक  बच्चे के परिजन ने बताया कि भिवानी के बच्चों का स्थानीय बच्चों के साथ झगड़ा हो गया था। प्रिंसिपल ने बीच-बचाव करते हुए बच्चों को समझाया और विवाद निपटाया। मगर इस झगडे़ के बाद ही बच्चे लापता हुए है। उन्हें आशंका है कि कही बच्चे के परिजनों द्वारा धमकाने के बाद डर से बच्चे तो कहीं नहीं चले गए।

लापता सभी 14 बच्चे मिल गए हैं

14 children of haryana missing in Andhra Pradesh

एक बच्चे के चाचा जूई निवासी हरिकेश ने बताया कि उसका भतीजा मंजीत जवाहर नवोदय स्कूल देवराला में नौंवी कक्षा में पढ़ता है और स्कूल के टूर के साथ आंध्र प्रदेश गया हुआ है। उन्हें सूचना मिली है कि भिवानी जिले के 14 बच्चे सुबह छह बजे से गायब है। उन्हें चिंता है और देर सायं को वहां स्कूल प्रिंसिपल से बात हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक भी बच्चों को तलाश करने में जुटे है। हरिकेश ने बताया कि उसके पिता रात को फ्लाइट से आंध्र प्रदेश के लिए रवाना होंगे।
 
बच्चे सुबह छह बजे ही गायब हो गए। वहां के स्कूल प्रशासन ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस बच्चों की तलाश में जुट गई। शाम सात बजे पुलिस बच्चों तक पहुंची। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे घूमने के लिए निकल गए थे। इसकी सूचना उन्होंने स्कूल प्रशासन को नहीं दी थी।

स्वामी एसएचओ, पेडावेगी थाना, जिला पश्चिमी गोदावरी (आंध्र प्रदेश) ने बताया कि  बच्चों की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। 14 स्कूली बच्चे सर्वेगी में घुमने चले गए थे। देर शाम सात बजे सभी बच्चे लौट आए हैं और अब हॉस्टल में हैं।

पुष्करण के.प्रिंसिपल जवाहर नवोदय स्कूल, देवराला (भिवानी) ने बताया कि लापता सभी 14 बच्चे मिल गए हैं। बच्चे कहीं घुमने चले गए थे। सभी अभिभावकों को फोन कर इस बारे में सूचित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed