{"_id":"60affd2c9e472d52bb2889a1","slug":"13-year-old-girl-commits-suicide-after-her-mother-tested-positive-for-covid-19-in-bathinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमण का सदमा: बठिंडा में मां को हुआ कोरोना तो परेशान नाबालिग बेटी ने की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संक्रमण का सदमा: बठिंडा में मां को हुआ कोरोना तो परेशान नाबालिग बेटी ने की खुदकुशी
Fri, 28 May 2021 01:46 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 28 May 2021 01:46 AM IST
सार
मां को कोरोना संक्रमण होने के बाद से ही 13 साल की बेटी परेशान थी। घर पर किसी के न होने पर लड़की ने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका के माता-पिता और भाई किसी काम से बाहर गए थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के बठिंडा में मां के कोरोना संक्रमित होने से परेशान 13 वर्षीय नाबालिग लड़की ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि लड़की की माता कुछ समय पहले कोरोना संक्रमित हुई थी। जिस के बाद लड़की मानसिक तौर पर परेशान रहने थी।
विज्ञापन
वर्धमान पुलिस चौकी के सब इंस्पेक्टर गणेशवर कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर 174 की कार्रवाई कर शव परिजनों के हवाले कर दिया। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही, जब घर पर कोई नहीं था।
विज्ञापन
वर्धमान पुलिस चौकी के सब इंस्पेक्टर गणेशवर कुमार ने बताया कि लड़की की मां काफी दिन पहले कोरोना संक्रमित हो गई थी। जिस के बाद से लड़की मानसिक तौर पर परेशान रहने लगी। बुधवार को जब लड़की अपने घर पर अकेली थी तो उसने मानसिक तनाव में आकर पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
सब इंस्पेक्टर ने बताया कि जब नाबालिग ने घर पर खुदकुशी की तो उस समय वह घर पर अकेली और उसके माता-पिता और भाई किसी काम से बाहर गए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बुधवार देर रात को ही नाबालिग के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया और उसके परिजनों को सूचित कर दिया था। सब इंस्पेक्टर ने बताया कि उक्त मामले के बारे में गहराई से जांच की जा रही है।