फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   13 lakhs rupees cheated to three people on the name of sending foreign in patiala

एजेंट ने किया विदेश भेजने का वादा, पर वीजा में किया बड़ा खेल, युवकों पर दर्ज हुआ केस

Fri, 10 Aug 2018 09:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Updated Fri, 10 Aug 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
13 lakhs rupees  cheated to three people  on the name of sending foreign in patiala
सांकेतिक तस्वीर
विदेश भेजने का झांसा देकर तीन दोस्तों से लाखों रुपये ले लिए। बाद में उनका जाली वीजा लगवा दिया। इस कारण तीनों दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज हो गया। पीड़ित युवकों ने जब पैसे वापस मांगे, तो वह भी वापस नहीं किए। अब पीड़ित युवकों की शिकायत पर थाना पातड़ां पुलिस ने दिल्ली के रहने वाले आरोपी के खिलाफ धारा 420 आईपीसी और सेक्शन 13 पंजाब प्रिवेंशन आफ ह्यूमन स्मगलिंग एक्ट 2012 के तहत केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


मामले में अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। अंग्रेज सिंह निवासी ककराला भाईका ने पातड़ां पुलिस के पास शिकायत की थी कि वह व उसके दो दोस्त विदेश जाना चाहते थे। इसी बीच वह आरोपी आनंद गौरव निवासी वेस्ट रोतास सहादरा दिल्ली के संपर्क में आया। आरोपी ने उन्हें प्रति व्यक्ति साढ़े 4 लाख रुपये देने पर विदेश भिजवाने का झांसा दिया। 
विज्ञापन


तीनों दोस्तों ने मांग के मुताबिक 13 लाख 50 हजार रुपये आरोपी को दे दिए। लेकिन बाद में आरोपी ने शिकायतकर्ता व उसके दोनों दोस्तों को जाली वीजा लगवा दिया। जिस कारण तीनों दोस्तों के खिलाफ मुंबई में केस दर्ज हो गया। बाद में भी आरोपी ने उन तीनों को न तो विदेश भिजवाया और न ही उनके पैसे वापस किए। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed