{"_id":"6500548c88ded1d08501bc83","slug":"12-year-old-child-commits-suicide-in-khanna-of-punjab-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक कदम: तीन साल पहले माता-पिता की मौत, अब फंदे से लटका 12 साल का बच्चा, सब हैरान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खौफनाक कदम: तीन साल पहले माता-पिता की मौत, अब फंदे से लटका 12 साल का बच्चा, सब हैरान
Tue, 12 Sep 2023 05:39 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 12 Sep 2023 05:39 PM IST
सार
मृतक बच्चे के जीजा रज्जू ने कहा कि हो सकता है कि टीवी में कोई सीन देखने के बाद बच्चे ने यह कदम उठाया हो। माता-पिता की मौत के बाद से रंगोई गांव में अकेला रहता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के खन्ना में 12 साल के बच्चे ने खौफनाक कदम उठा लिया। इस घटना के बारे में जिसने भी सुना, वो सन्न रह गया। दरअसल, बच्चे ने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बच्चा घर में अकेला था। उसने शॉल से फंदा बनाया और पंखे से लटक गया। जब तक बच्चे को उतारकर सिविल अस्पताल लाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक के माता-पिता की मौत तीन साल पहले हो चुकी है। बच्चा अपनी बहन व जीजा के पास रहता था।
विज्ञापन
मृतक बच्चे का नाम रंगोई है। वह खन्ना में अपनी बहन और जीजा के पास रहता था। जीजा रज्जू ने बताया कि उसके सास और ससुर की मौत हो चुकी है। उसका साला रंगोई उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में रहता था। रक्षाबंधन पर उसकी पत्नी भाई को गांव से साथ लेकर आई थी। हादसे के वक्त मेरा पांच वर्षीय बेटा भी घर में था। घर में बच्चा खुश रहता था।
विज्ञापन
सोमवार रात जब वह काम से लौटे तो देखा कि रंगोई घर में पंखे से लटका था। रज्जू ने कहा कि हो सकता है कि टीवी में कोई सीन देखने के बाद बच्चे ने यह कदम उठाया हो। माता-पिता की मौत के बाद से रंगोई गांव में अकेला रहता था। छोटी उम्र थी। बहन को डर था कि भाई गांव में गलत संगत में न पड़ जाए। यही वजह थी कि वह उसे अपने पास खन्ना ले आई थी।
विज्ञापन