{"_id":"59f5e7784f1c1bf3538b9e22","slug":"11th-student-kidnapped-and-raped-in-mahendergarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"11वीं की छात्रा को अगवा करके रेप, जहर देकर मार डाला फिर...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
11वीं की छात्रा को अगवा करके रेप, जहर देकर मार डाला फिर...
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रगढ़(हरियाणा)
Updated Mon, 30 Oct 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटना हरियाणा के महेंद्रगढ़ की है, जहां एक निजी स्कूल की 12वीं कक्षा के छात्र ने उसी स्कूल में पढ़ने वाली 11वीं कक्षा की छात्रा को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में छात्रा को जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डाला। इसके बाद आरोपी छात्र ने भी जहर खा लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ नाबालिग का अपहरण, जहरीला पदार्थ खिलाने, हत्या और पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
एक निजी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा शनिवार सुबह स्कूल गई थी। छुट्टी के बाद जब वह शाम तक घर नहीं पहुंची तो पिता और दादा स्कूल पहुंचे। स्कूल संचालक ने उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस में छात्रा के गायब होने की शिकायत की। देर शाम उनके घर पर कुछ लोग आए। उन्होंने बताया कि उनकी लड़की को उनके गांव का युवराज नामक युवक ले गया है। उसकी लोकेशन राजस्थान स्थित सिंघाना में है। इस पर लड़की और लड़के के परिजन और गांव के कुछ लोग सिंघाना पहुंचे। लेकिन छात्र और छात्रा उन्हें वहां नहीं मिले। इसके बाद परिजन घर आ गए।
देर रात छात्रा के पिता के पास युवराज के पिता का फोन आया। उन्होंने बताया कि लड़की और लड़का दोनों मिल गए हैं। सुबह साढ़े सात बजे लड़की को लेने माजरा चुंगी पर पहुंच जाना। रविवार सुबह जब छात्रा के परिजन माजरा चुंगी पहुंचे तो उन्हें छात्रा बेहोशी की हालत में मिली। परिजनों ने छात्रा को कनीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इस बीच पुलिस भी पहुंच गई। छात्रा की गंभीर हालत देखते हुए रेफर कर दिया गया। पुलिस और परिजन छात्रा को लेकर महेंद्रगढ़ उप नागरिक अस्पताल पहुंचे, लेकिन यहां तक आने में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने छात्रा के पिता की शिकायत पर युवराज नामक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।