फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   11 years old girl raped by uncle in rewari of haryana

टॉफी दिलाने के बहाने चाचा ने बुलाई 11 साल की भतीजी, घर ले गया और फिर...

Fri, 27 Apr 2018 01:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
ब्यूरो, अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा) Updated Fri, 27 Apr 2018 01:06 PM IST
विज्ञापन
11 years old girl raped by uncle in rewari of haryana
child rape
रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना में एक चाचा ने कक्षा छह में पढ़ने वाली 11 वर्षीय भतीजी के साथ ही दरिंदगी कर डाली। आरोपी बच्ची को शाम को टॉफी दिलाने के बहाने अपने घर ले गया। दुष्कर्म करने के बाद घर भी छोड़ गया। माता-पिता के देर शाम खेत से लौटने के बाद उन्हें घटना का पता चला जिसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


कोसली थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम को रिश्ते में चाचा लगने वाला एक 27 वर्षीय युवक ने पड़ोस में अपने ही परिवार की कक्षा छह की 11 वर्षीय बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने अपने घर लेकर आया। आरोप है कि यहां पर आरोपी ने मासूम को टॉफी देकर उसके साथ दरिंदगी की। इसके बाद देर शाम उसको चुपचाप घर भी छोड़कर आ गया। शाम को बच्ची की दर्द से हालत बिगड़ गई। जब उसकी मां ने पूछा तो बच्ची ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। महिला ने तत्काल ही परिवार के अन्य सदस्यों को घटना से अवगत कराया।
विज्ञापन


इसके बाद परिवार के लोग बच्ची को उपचार के लिए कोसली लेकर पहुंचे। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। घटना के समय पीड़िता और आरोपी के घर में कोई नहीं था। कोसली थाना पुलिस ने तुरंत ही महिला थाने को मामले से अवगत कराया। महिला पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराकर आरोपी चाचा के खिलाफ मामला दर्ज कर रात को ही उसे गिरफ्तार कर लिया। वीरवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

      
नशे ने बनाया हैवान       
भतीजी से दुष्कर्म का आरोपी नशा करता है। शराब पीकर गांव में लड़ाई -झगड़ा करना आम बात है। उसकी इसी आदत से परेशान उसके माता-पिता कुछ माह पूर्व गांव छोड़कर अपनी बेटी की ससुराल में रहने लगे थे। आरोपी दो भाई-बहन हैं। बड़ी बहन का विवाह हो चुका है जबकि आरोपी अविवाहित है। उधर, पीड़ित छात्रा भी दो भाई-बहन हैं। पिता किसान है तथा खेतीबाड़ी करके परिवार का पालन पोषण करता है। घटना के वक्त पति-पत्नी खेतों में गए हुए थे।       
      
सूचना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर रात को ही गिरफ्तार कर लिया गया है।   
- हीरामणी एसएचओ, महिला थाना  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed