फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   11 year old boy burnt alive after misdeed in Punjab's Moga

खौफनाक: पंजाब के मोगा में 11 साल के बच्चे को अगवा कर किया दुष्कर्म फिर जिंदा जला दिया

Wed, 25 Mar 2020 12:26 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 25 Mar 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
11 year old boy burnt alive after misdeed in Punjab's Moga
सांकेतिक तस्वीर।

जिले के एक गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक व्यक्ति ने 11 वर्षीय लड़के को अगवा करने के बाद गांव के स्कूल में ले जाकर उसके साथ पहले कुकर्म किया और फिर बाद में उसे जिंदा जला दिया। घटना के अगले ही दिन पुलिस ने कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि इस कत्ल की गुत्थी स्कूल में लगे सीसीटीवी फुटेज की हवाले से सुलझ पाई है। आरोपी की पहचान भी हो गई है।

विज्ञापन


एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में बताया कि एक की गांव की महिला ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई थी कि करीब ढाई साल पहले उसके पति की मौत हो चुकी है और उसके तीन बेटे है। महिला के अनुसार वह मेहनत मजदूरी करके अपने बच्चों का पालन कर रही है।
विज्ञापन


बीची 22 मार्च को वह अपने घर का कचरा फेंकने के लिए गांववासी एक व्यक्ति के घर से रेहड़ी लेकर आई थी। इस दौरान दोपहर करीब 12 बजे उसका 11 वर्षीय बेटा  रेहड़ी लौटाने गया था। वह देर शाम तक घर नहीं लौटा। इसके बाद उसने अपने स्तर पर बेटे की तलाश शुरू की तो उसी के देवर व देवरानी ने उसे बताया कि 22 मार्च की शाम को वह किसी के घर से काम करके लौट रहे थे तो गांव के हाईस्कूल के पास उन्होंने किसी बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनी थी। यहीं से शक बढ़ा और उसने पुलिस को सूचित करने समेत अपनी गली में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पता चला कि उन्हीं के पड़ोस में रहने वाला एक युवक उनके बेटे को अपने साथ लेकर जा रहा है। इसके बाद उसी रास्ते के कैमरे चेक करने पर पता चला कि आरोपी उसके लड़के को अपने साथ गांव के सरकारी हाईस्कूल में ले गया और वहां पर उसके साथ कुकर्म करने के बाद सबूत न छोड़ने की मंशा से उसे जिंदा जला दिया। पुलिस को मदद से उक्त महिला ने स्कूल से लड़के का जला हुआ शव बरामद किया, और इसके बाद पुलिस ने आरोपी को भी काबू कर लिया।


आरोपी ने पुलिस की पूछताछ दौरान अपना गुनाह भी कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस वे आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर पूछताछ शुरू कर दी है। एसएसपी के अनुसार आरोपी 12वीं कक्षा पास है और कुंवारा है। वहीं प्राथमिक जांच में सामने आया है कि करीब एक माह पहले भी आरोपी ने अपने पड़ोस में रहने वाले एक किशोर के साथ कुकर्म का प्रयास किया था। मामला गर्माने पर गांव की पंचायत ने दोनों पक्षों में समझौता करवाकर मामले को ठंडा कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed