फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   11 Month Girl Murdered by 11 Years Old Girl

रंजिश में ले ली 11 माह की मासूम की जान

Fri, 29 Aug 2014 04:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी Updated Fri, 29 Aug 2014 04:27 PM IST
विज्ञापन
11 Month Girl Murdered by 11 Years Old Girl

जीरकपुर की प्रीत कालोनी में वीरवार को 11 वर्ष की लड़की ने 11 माह की मासूम बच्ची का कत्ल कर दिया। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज का उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जीरकपुर की प्रीत कॉलोनी के मकान नंबर 98 निवासी मृतक बच्ची के पिता सलाम खान ने बताया कि वह जीरकपुर चाक में दर्जी की दुकान पर कारीगर है।

पत्नी को ऑपरेशन के बाद 28 जुलाई को दो जुड़वां लड़कियां पैदा हुईं। वह पंचकूला के सेक्टर छह के सरकारी अस्पताल में भर्ती है।

खिलाने के बहाने ले गई थी बच्ची को

11 Month Girl Murdered by 11 Years Old Girl

सलाम ने बताया कि 11 महीने की बेटी जन्नत घर में सास के साथ अकेली थी। वीरवार दोपहर जब वह घर रोटी खाने आया, तो बेटी बाहर गली में मंजे पर खेल रही थी। रोटी खाकर बाहर आया तो बेटी गायब थी।

आसपास पूछा तो पता चला कि बेटी को पड़ोस में रहने वाली 11 वर्ष एक लड़की खिलाने के लिए ले गई है। जब उसने उस लड़की से पूछा तो जन्नत को साथ ले जाने की बात से मुकर गई। उसने सालों के साथ बेटी को तलाशा।

उनकी नजर घर के सामने नाले में गई, जहां एक बोरी से लड़की का हाथ दिखाई दिया। बोरी को पानी से बाहर निकाला, तो देखा उसमें जन्नत थी। बेटी को लेकर वह डेराबस्सी के सिविल अस्पताल पहुंचा, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित की साली का झगड़ा हुआ था आरोपी से

11 Month Girl Murdered by 11 Years Old Girl

मृतका के पिता का कहना है कि कुछ दिन पहले उसकी 12 वर्ष की साली तथा आरोपी के साथ झगड़ा हुआ था। बाद में दोनों परिवारों में भी झगड़ा हुआ। इस बात पर आरोपी लड़की रंजिश मान बैठी। इसी रंजिश में 11 महीने की बच्ची की हत्या की गई है।

जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पड़ोस की लड़की के खिलाफ हत्या कर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी का पिता मजदूरी करता है तथा वह नौ भाई बहन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed