फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   11 Lakh found from Air Force personnel cars in rohtak haryana

एयरफोर्स के जवान की कार से मिले 11 लाख, पुलिस ने पीछा कर पकड़ा

Sun, 04 Dec 2016 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 04 Dec 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
11 Lakh found from Air Force personnel cars in rohtak haryana
money - फोटो : Demo Pic
शहर थाना पुलिस ने शनिवार रात नाइट डोमिनेशन के दौरान एयरफोर्स के एक जवान की कार से 11 लाख से ज्यादा रुपयों से भरा बैग बरामद किया है। इसमें एक लाख 63 हजार के 500 और 1000 के पुराने नोट भी हैं। पुलिस ने जवान के खिलाफ केस दर्ज करके रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सुनीता ने बताया कि जवान से रकम के स्त्रोत के बारे में पूछताछ की जा रही है। आयकर विभाग के अधिकारी भी पड़ताल कर रहे हैं। वहीं, पुलिस पूछताछ में जवान ने बताया कि अपनी पत्नी को कार गिफ्ट करने के लिए दोस्तों एवं भाई से पैसे उधार लिए हैं और कुछ पैसे उसके हैं। जवान बॉडी बिल्डिंग का नेशनल स्तर का खिलाड़ी रह चुका है। इसी बदौलत उसकी वायुसेना में नौकरी लगी थी। 
विज्ञापन


शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता ने बताया कि रात को नाइट डोमिनेशन के तहत कई जगहों पर नाकेबंदी की गई थी। आर्यनगर चौकी के सामने लगे नाके पर रात करीब दो बजे सफे द रंग की एक कार पहुंची। पुलिस ने कार रोकने का इशारा किया तो चालक नाका तोड़कर भागने लगा। इस पर पुलिस ने घटना के बारे में वीटी कर दी। इसके बाद शहर थाना पुलिस ने कार का पीछा करके रोक लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन बोले, एक-एक पैसे का देंगे हिसाब 

11 Lakh found from Air Force personnel cars in rohtak haryana
पुलिस ने चालक से पूछताछ की तो उसकी पहचान बहुअकबरपुर निवासी परमजीत के रूप में हुई। परमजीत ने बताया कि वह एयरफोर्स का जवान है। पुलिस ने जवान की कार की तलाशी ली तो उसमें से एक बैग मिला। पुलिस ने बताया कि बैग से 11 लाख 8 हजार 600 रुपये मिले हैं। परमजीत ने बताया कि वह दिल्ली से रुपये लेकर गांव जा रहा था। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद परमजीत के खिलाफ धोखाधड़ी, एक्साइज एक्ट, लापरवाही से वाहन चलाने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। बाद में आयकर विभाग के अधिकारियों को मामले की सूचना दी गई। 

पत्नी को जन्मदिन पर गिफ्ट करनी थी कार
फिलहाल पूना में वायुसेना में तैनात परमजीत ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह कुछ दिन पहले छुट्टी लेकर आया है। उसका कहना है कि 31 दिसंबर को उसकी पत्नी का जन्मदिन है। जन्मदिन पर पत्नी को उपहार में कार देने के लिए कुछ पैसे दिल्ली में दोस्तों से और कुछ रुपये भाई से उधार लिए हैं। कुछ पैसे अपने खुद के खाते से निकाले हैं। 

परिजन बोले, एक-एक पैसे का देंगे हिसाब 
परमजीत के परिजनों का कहना है कि वह एक-एक पैसे का हिसाब देंगे। परमजीत के भाई संदीप ने बताया कि उनके पास सारे रुपये के दस्तावेज हैं। गलत तरीके से रुपये इकट्ठा नहीं किए हैं। कुछ ही रुपया उधार लिया गया है। बाकी रकम बैंक से निकाली गई है। सारे दस्तावेजों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उनका आरोप है कि पुलिस ने पैसों से संबंधित दस्तावेज देखे बिना ही कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed